ePaper

Bokaro News : स्वच्छ व सुव्यवस्थित होगा सेक्टर पांच हटिया, दुकानदार व खरीदार होंगे लाभान्वित

Updated at : 19 Apr 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : स्वच्छ व सुव्यवस्थित होगा सेक्टर पांच हटिया, दुकानदार व खरीदार होंगे लाभान्वित

Bokaro News : बीएसएल की पहल, स्थानीय विस्थापित वर्ग की एजेंसी मेसर्स सोनी इंटरप्राइजेज करेगी हटिया का संचालन, जल्द ही हटिया में वाहन पार्किंग के लिए भी होगी नयी व्यवस्था मॉडल हटिया के रूप में विकसित करने के लिए मांगा सहयोग

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर पांच स्थित हटिया के संचालन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बीएसएल प्रबंधन ने एक नयी पहल करते हुए इसके संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय विस्थापित वर्ग की एजेंसी मेसर्स सोनी इंटरप्राइजेज को सौंपी है. इसकी शुरुआत शनिवार को मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा) कुंदन कुमार ने की. श्री कुमार ने बताया कि हटिया परिसर को स्वच्छ, हाइजीनिक व सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नयी व्यवस्था लागू की गयी है. इसका लाभ दुकानदार व खरीदार दोनों को मिलेगा. उन्होंने यहां के सभी दुकानदारों से सहयोग करने की अपील की. कहा कि हटिया में वाहन पार्किंग के लिए भी नयी व्यवस्था की जायेगी.

टेंडर प्रक्रिया के तहत हुआ स्थानीय विस्थापित वर्ग की एजेंसी का चयन

बीएसएल के महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) एके सिंह ने बताया कि हटिया संचालन के लिये स्थानीय विस्थापित वर्ग की एजेंसी का चयन टेंडर प्रक्रिया के तहत किया गया है. चयनित एजेंसी मेसर्स सोनी इंटरप्राइजेज हटिया में दुकानदारों के बैठने के लिए निर्धारित शुल्क 40 रुपये प्रति दिन पर उन्हें 3 मीटर x 3 मीटर अथवा 30 रुपये प्रति दिन शुल्क पर 3 मीटर x 2 मीटर का स्थान उपलब्ध करायेगी.

साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायेगी एजेंसी

ठेला संचालकों को भी निर्धारित दर 20 रुपये प्रति दिन पर स्थान प्रदान किया जायेगा. बदले में संबंधित एजेंसी हटिया की साफ-सफाई व हटिया के संचालन के लिए आवश्यक अन्य मूलभूत सुविधाएं दुकानदारों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी. उपस्थित जनों से अपील की गयी कि वे इस प्रयास में सक्रिय सहयोग करें, ताकि सेक्टर इसे मॉडल हटिया के रूप में विकसित किया जा सके.

हटिया में दुकान संचालन के लिए अस्थाई तौर पर मिलेगा विद्युत कनेक्शन

सेक्टर पांच हटिया के दुकानदारों को दुकान संचालन के लिए अस्थाई तौर पर विद्युत कनेक्शन भी प्रदान किया जायेगा, जिसका भुगतान उन्हें करना पड़ेगा. एजेंसी सुनिश्चित करेगी कि अवैध निर्माण या अतिक्रमण न हो. बोकारो स्टील प्रबंधन की यह पहल ना केवल बाजार क्षेत्र की उन्नति की दिशा में एक सार्थक कदम है, बल्कि स्मार्ट बोकारो की परिकल्पना को साकार करने में भी सहायक सिद्ध होगी. मौके पर बीएसएल अधिकारियों के अलावा दुकानदार, जन सामान्य व मेसर्स सोनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola