Bokaro News : आने वाले साल को सलाम, जाने वाले साल को सलाम...हैप्पी न्यू ईयर

Bokaro News : वर्ष 2025 की विदाई, 2026 का स्वागत : शहर में देर रात तक नये साल के स्वागत में मनता रहा जश्न, उपहार, फूलों के गुलदस्ते और मिठाई देकर लोगों को दी गयी बधाई व नववर्ष को यादगार बनाने में जुटा हर वर्ग.
बोकारो, आने वाले साल को सलाम, जाने वाले साल को सलाम…हैप्पी न्यू ईयर. बुधवार को दिन में बोकारो ने पुराने साल 2025 को विदाई दी. देर रात 12 बजे के बाद नये साल का 2026 का स्वागत किया. नये वर्ष के स्वागत का दौर बुधवार की शाम से ही शुरू हो गया. देर शाम तक शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्टियां शुरू हो गयी. लोग अपने-अपने तरीके से नये साल का स्वागत करने में जुटे थे. उपहार, फूलों के गुलदस्ते और मिठाई देकर बधाई दी गयी. उधर, बोकारो-चास के मंदिरों में भी लोग काफी संख्या में पहुंचे. सपरिवार पूजा-अर्चना की. इधर, कई स्थानों पर डीजे की धून पर हिंदी और भोजपुरी गीत खूब बजे. पिकनिक स्पॉट पर भी भीड़ उमड़ी रही.
किसी ने पार्टी, तो किसी ने दिया उपहार
बुधवार की शाम से ही नववर्ष के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया. हर कोई अपने-अपने तरीके से नये साल का करने के लिए बेताब दिखा. कोई पार्टी देकर, तो कोई अपने मित्र को उपहार देकर शुभकामनाएं दे रहा था. शहर में सुबह से ही फूलों की दुकानें सज गयी थी. इनमें विभिन्न प्रकार के फूलों को सजाकर रखा गया था. फूलों के गुलदस्तों (बुके) तैयार कर बेचे जा रहे थे. वहीं उपहारों और मिठाई की दुकानों पर भी चहल-पहल रही. बड़ी संख्या में लोगों ने अपने प्रिय और नजदीकी लोगों को लिए उपहार खरीदे.शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में थी चहल-पहल
बीत रहे साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर की रात शहर के होटल और रेस्टोरेंट पूरी तरह गुलजार रहे. वहीं, युवा वर्ग होटल, रेस्टोरेंट आदि में पार्टी देकर नववर्ष को यादगार बना रहा था. होटलों और रेस्टोरेंट में चहल-पहल बढ़ गयी. लोग दोस्तों और परिवार के साथ होटल पहुंचे थे. बच्चों को मनपसंद डिश के साथ खुशियों को सेलीब्रेट करने में बीएसएल और जिला प्रशासन के अधिकारी भी पीछे नहीं रहे. देर रात तक शहर गुलजार रहा. स्कूली बच्चे, तो सुबह से ही एक दूसरे को एडवांस में बधाई दे रहे थे.पार्क रहे गुलजार
बिजली की रंग बिरंगी झालरों, गुब्बारों और फूलों के जरिये आकर्षक ढंग से सजाये गये होटलों और रेस्टोरेंट में जश्न का दौर शुरू हुआ, तो लोग अपने आपको रोक नहीं पाये. नाचा, गाया और रात के 12 बजते ही हर कोई बोल उठा हैप्पी न्यू ईयर. इधर, शहर के पार्कों में भी नये साल का जश्न मनाने के लिए लोग पहुंचते रहे. नये साल की शुभकामनाएं लोगों ने सोशल मीडिया पर भी दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




