Bokaro News : दो पक्षों में मारपीट के बाद रोड जाम

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : दो पक्षों में मारपीट के बाद रोड जाम

Bokaro News : मामरकुदर मोड़ चार घंटे रहा जाम, स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को हुई परेशानी, मारपीट में झामुमो नेता हुए घायल.

विज्ञापन

चास, चास मु थाना क्षेत्र का चास-चंदनकियारी मुख्य पथ स्थित मामरकुदर मोड़ सोमवार की दोपहर एक बजे से शाम बजे तक जाम रहा, जिससे स्कूली बच्चे सहित आम लोगों को बहुत परेशानी हुई. मजबूर होकर लोगों को पैदल सफर करना पड़ा. जानकारी के अनुसार रविवार को चंदनकियारी रोड में लगे एक मेले में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. विवाद के निबटारे को लेकर तियारा गांव निवासी झामुमो नेता बैद्यनाथ शर्मा मामरकुदर आये थे. बातचीत के दौरान कुछ लोगों ने बैद्यनाथ शर्मा पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आयी. श्री शर्मा ने रविवार को देर रात घटना की जानकारी देते हुए चास मु थाना में लिखित आवेदन दिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. सोमवार की दोपहर बदले की भावना से कुछ लोगों ने मामरकुदर स्थित सहिस टोला में पहुंचकर वहां के लोगों के साथ मारपीट की. मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मामरकुदर मोड़ जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर चास मु, चीराचास, पिंड्राजोरा व चंदनकियारी थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क के बीच बैठ गये. इस कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गयी. कुछ घंटे बाद चास अनुमंडल की कार्यकारी मजिस्ट्रेट जया कुमारी घटना स्थल पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया. मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola