Bokaro News : राजनदीप का नाबाद दोहरा शतक, झारखंड मजबूत स्थिति में

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : राजनदीप का नाबाद दोहरा शतक, झारखंड मजबूत स्थिति में

Bokaro News : सेक्टर चार स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में झारखंड व मेघालय के बीच चार दिवसीय कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी का मैच शुरू.

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को झारखंड व मेघालय के बीच चार दिवसीय कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी का मैच शुरू हुआ. सेक्टर चार स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में बीसीसीआइ के नियमावली के तहत मेघालय की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. एक समय 33 रनों के कुल योग पर झारखंड ने अपने दो बहुमूल्य विकेट गंवा दिए थे, लेकिन तीसरे विकेट के लिए राजनदीप सिंह व नकुल यादव ने 276 रन जोड़कर झारखंड को अच्छी स्थिति में लाया. पहले दिन के खेल के समाप्ति के समय झारखंड की टीम ने अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 388 रन बना लिए थे. स्टंप के समय राजनदीप सिंह 201 रनों पर एवं कुनैन कुरैशी तीन रनों पर नाबाद थे. नकुल यादव ने 113 , शुभ शर्मा ने 25, आर्यन हुड्डा ने 17 एवं विशेष दत्ता ने 15 रन बनायें. गेंदबाजी में मेघालय की ओर से संतोष ने 49 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि मनीष एवं केविन क्रिस्टोफर को एक-एक सफलता मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola