Bokaro News : जनप्रतिनिधियों में विजन का अभाव, रोजी-रोटी के लिए पलायन कर रहे हैं युवा
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 31 Dec 2025 10:05 PM
Bokaro News : सेक्टर 12 स्थित जनता दल यू कार्यालय में वरीय कार्यकर्ताओं की बैठक, 2026 में बोकारो के विकास के लिए जदयू संघर्ष के लिए संकल्पित.
बोकारो, युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रसिद्ध बोकारो के युवा भी अब रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं. दशकों से बोकारो की लंबित समस्याओं को निराकरण ना हो पाना व जनप्रतिनिधियों में विजन का अभाव इसका प्रमुख कारण है. यह बातें बुधवार को जनता दल यू के वरीय नेता सह पूर्व बियाडा अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कही. श्री चौधरी सेक्टर 12 स्थित जनता दल यू कार्यालय में वरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
श्री चौधरी ने कहा कि बोकारो की स्थापना काल से हीं जुड़े विस्थापन की समस्या, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले ठेला रिक्शा चालक, सब्जी विक्रेता, गंदगी साफ करने वाले, फुटपाथ दुकानदार, प्लांट के अंदर व बाहर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर आदि, जो अपनी शक्ति बोकारो को विभिन्न तरीकों से प्रदान करते हैं. उनकी मूलभूत समस्याओं का निराकरण न हो पाना पलायन का गंभीर कारण है.समस्याओं के कारण बोकारो की पहचान मिट रही है
श्री चौधरी ने कहा कि बोकारो के औद्योगिक अनुषंगी इकाइयों को कार्यों का प्राथमिकता ना देकर ट्रेडिंग को बढ़ावा देना, अधिकारियों द्वारा अपने लाभ के लिए सार्वजनिक प्रतिष्ठान बीएसएल को व्यावसायिक प्रतिष्ठान की ओर तब्दील करने का निरंतर प्रयास व व्यावसायिक प्रतिष्ठान की तरह निर्णय लेना, कर्मियों का जर्जर आवास, गंदा पानी पीने की विवशता आदि कारण बोकारो की पहचान मिट रही है.इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना के लिए रहना है एकजुट
श्री चौधरी ने कहा कि जियाडा के पास बोकारो के परिक्षेत्र में जमीन का अभाव है, जिससे व्यवसायी व्यवसाय करने में असमर्थ पाते हैं. जनता दल यू नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास के पथ पर चलती है. निरंतर मुद्दों को लेकर संघर्षरत रही है. कहा कि 2026 में बोकारो के विकास के लिए जदयू संघर्ष के लिए संकल्पित है. केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना के लिए एकजुट रहना है. बैठक में डॉ के कुमार, मुबारक अंसारी, विजय यादव, वाल्मीकि सिंह, प्रवीण कुमार, उमेश सिंह, सुभाष महतो, नेपाल महतो, अशोक कुमार, राजू शर्मा, गोविंद ठाकुर, उमा मिश्रा, अनुज कुमार, महेंद्र गोप, सविता गोप, जनार्दन चौधरी, युधिष्ठिर सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, जोगिंदर केवट, राम लखन मिस्त्री, अनुरोध कुमार, शैलेंद्र कुमार, सत्यदेव कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










