Bokaro News: एक दिन में मतगणना पूरी करने की तैयारी, प्रपत्र मिलान पर जोर

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 25 Feb 2026 11:31 PM

विज्ञापन

Bokaro News: नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना प्रक्रिया को त्रुटिरहित व समयबद्ध बनाने के लिए मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

बोकारो, नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना प्रक्रिया को त्रुटिरहित व समयबद्ध बनाने के लिए बुधवार को प्रशिक्षण कोषांग की ओर से मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण दिया गया. डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर 2/सी में आयोजित प्रशिक्षण में 60 मतगणना सुपरवाइजर व 130 मतगणना सहायकों को प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी गयी. मास्टर ट्रेनर आशुतोष कुमार ने मतगणना के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों पर चर्चा करते हुए सावधानीपूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने मतपत्रों की सही छंटाई, बंडलिंग व गणना की प्रक्रिया को व्यावहारिक उदाहरण के साथ समझाया. नोडल पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने बताया कि चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद के सभी वार्ड की मतगणना एक ही दिन में संपन्न करायी जायेगी. इसके लिए मतगणना टेबलों की संख्या बढ़ायी गयी है. सभी कर्मियों को समय पर उपस्थित रहकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया. प्रशिक्षण में प्रपत्र-17 (डाले गए मतों का लेखा) व प्रपत्र-18 (पेपर सील लेखा) के मिलान को अनिवार्य बताया गया.अधिकारियों ने निर्देश दिया कि पहले वार्ड से संबंधित सादे बैलेट पेपर की गिनती होगी. इसके बाद मेयर या अध्यक्ष पद से संबंधित गुलाबी बैलेट पेपर की गणना होगी. मतगणना प्रक्रिया के तहत मतपेटिका की सील एजेंटों को दिखाने, मतपेटी खोलने के बाद मतपत्रों को टेबल पर व्यवस्थित रखने व 50-50 मतपत्रों के बंडल बनाकर गणना करने की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया. मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी प्रभाष दत्ता, नोडल पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola