ePaper

Bokaro News : जयंती पर याद किये गये नेताजी

Updated at : 23 Jan 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : जयंती पर याद किये गये नेताजी

Bokaro News : राष्ट्रीय विकास समिति, नेताजी क्लब, मानभूम सांस्कृतिक मंच व टाइगर फोर्स ने किया आयोजन, चास स्थित महावीर चौक से चेकपोस्ट स्थित नेताजी चौक तक निकाला गया जुलूस.

विज्ञापन

चास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की 129 वीं जयंती शुक्रवार को बोकारो, चास नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनायी गयी. राष्ट्रीय विकास समिति, नेताजी क्लब व मानभूम सांस्कृतिक मंच ने संयुक्त रूप से जयंती मनायी. वहीं टाइगर फोर्स ने भी आयोजन किया. राष्ट्रीय विकास समिति की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ परिंदा सिंह के नेतृत्व में चास महावीर चौक से चेकपोस्ट स्थित नेताजी चौक तक जुलूस निकाला गया. यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया.

करोड़ों भारतीयों के प्रेरणा स्रोत हैं नेता जी

केंद्रीय अध्यक्ष डॉ श्रीमती सिंह ने कहा कि नेताजी करोड़ों भारतीयों के प्रेरणा स्रोत हैं, जिससे हम सभी को नयी ऊर्जा मिलती रहती है. नेताजी का झारखंड के कोयलांचल के साथ गहरा रिश्ता था. आजादी की लड़ाई के दौरान पुराना बाजार से होते हुए गोमो के लिए प्रस्थान किये थे और युवाओं में एक नयी ऊर्जा के साथ लड़ाई का शंखनाद किया था. मौके पर नंद दुलाल मोदक, उत्तम ठाकुर, शक्ति माहथा, छविनाथ सिंह, अमर स्वर्णकार, अरुण सिंह, माधव चौहान, सुनीता प्रजापति, गांगुली बाउरी, कल्याणी दत्ता, संजय सिंह, विक्रम सिंह, कंचन प्रमाणिक,अंबुज मंडल, सीमा सिंह, राजकुमार सिंह, संजय यादव, आलोक यादव, ब्रजभूषण तिवारी, बंकू बिहारी सिंह, बासुकीनाथ दत्त, मगाराम दत्ता, अनंत बाउरी, दिलीप दत्ता, प्रभास डे, राम चरण घोषाल, गोपी मोदक, भक्ति सिंह, राजेश बोराल, आलोक यादव सहित अन्य उपस्थित थे.

तिरंगा पार्क में मनायी गयी जयंती

तिरंगा पार्क, सेक्टर एक में शुक्रवार को भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय त्यागी के नेतृत्व में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. श्री त्यागी ने कहा कि देश की आजादी व अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी ताकतों के विरुद्ध आजाद हिंद फौज के जरिये पराक्रम व साहस का परिचय दिया. देशभक्ति से असंख्य युवाओं को प्रेरित किया. मौके पर पन्नालाल कांदू, अविनाश झा, राजेश घोषाल, झंटू दे, अभय कुमार गोलू, बुद्धेश्वर घोषाल, वर्षा चौधरी, सतेंद्र साव, ज्ञानेश्वर प्रसाद, गुड्डू, उदय सिंह, तारा शाह व अन्य मौजूद थे.

कांग्रेस ने चास में निकाली प्रभात फेरी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को कांग्रेस नेता सह बोकारो जिला 20 सूत्री समिति के सदस्य मनोज राय के नेतृत्व में चास में प्रभात फेरी निकाली गयी. चेकपोस्ट स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. श्री राय ने कहा कि नेताजी के पदचिन्हों पर चलकर देश की एकता व अखंडता को सशक्त किया जा सकता है. मौके पर शिवदास आचार्य, रवि चौधरी, शंकर धर, चंचल मजूमदार, जितेंद्र रजक टीका, ओम दास, मोहित दास, तपन बाउरी, अशोक बाउरी, संतोष घोषाल, हिरू घोषाल, प्रसनजीत गोस्वामी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola