Bokaro News : बीएसएल को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नये बेंचमार्क स्थापित करने का संदेश

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नये बेंचमार्क स्थापित करने का संदेश

Bokaro News : निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने वरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों का किया भ्रमण, इस्पात कर्मियों को दी नववर्ष की शुभकामना.

विज्ञापन

बोकारो, नववर्ष पर गुरुवार को बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन व अधिशासी निदेशकों ने इस्पात कर्मियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी. अधिकारियों ने विभिन्न विभागों का दौरा किया. सबसे पहले इस्पात भवन परिसर व बोकारो जनरल अस्पताल और इसके बाद संयंत्र के विभिन्न शॉप का दौरा कर कर्मचारियों से मुलाकात की. नववर्ष के अपने संदेश में निदेशक प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को नये साल में नयी ऊंचाई को छूने का संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कर्मियों से नये साल में बोकारो स्टील प्लांट को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए बेंचमार्क स्थापित करने का संदेश भी दिया. इस दौरान कई स्थानों पर निदेशक प्रभारी ने कर्मियों के साथ मिलकर केक काटा.

प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों ने किया प्लांट का दौरा

वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों के एक दल ने गुरुवार को बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) का दौरा किया. इस्पात उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली. प्रशिक्षु अधिकारियों को मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में बीएसएल में उत्पादन प्रक्रिया के अलावा सीएसआर, सस्टेनेबिलिटी व अन्य गतिविधियों पर जानकारी दी गयी. इस्पात भवन स्थित मॉडल रूम में उन्हें प्लांट के ले-आउट से अवगत कराया गया. प्लांट भ्रमण के क्रम में कोक ओवन, हॉट स्ट्रिप मिल, सीआरएम-3 आदि प्रमुख इकाइयों का अवलोकन किया. अधिकारियों ने प्लांट भ्रमण के बाद बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से भी मुलाकात की और अपने अनुभव साझा किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola