Bokaro News : सड़क व कार्यस्थल पर जिम्मेदार, सतर्क व सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सड़क व कार्यस्थल पर जिम्मेदार, सतर्क व सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश

Bokaro News : बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को ब्लास्ट फर्नेस विभाग की मुख्य सड़क पर मानव शृंखला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को ब्लास्ट फर्नेस विभाग की मुख्य सड़क पर मानव शृंखला का आयोजन किया गया. इस मानव शृंखला का प्रमुख उद्देश्य इस्पात कर्मियों व ठेका श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व, सतर्कता व सामूहिक प्रतिबद्धता की भावना व ‘सुरक्षा सर्वप्रथम’ को और अधिक सशक्त करना था. प्रतिभागियों ने सुरक्षा संदेशों व नारों से युक्त तख्तियों के माध्यम से सड़क व कार्यस्थल पर जिम्मेदार, सतर्क व सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश दिया. सभी की सहभागिता ने संयंत्र में सुरक्षित, स्वस्थ व दुर्घटना-मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति सामूहिक संकल्प को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित किया. मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) बीके सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) शौविक रॉय, महाप्रबंधक व विभागीय सुरक्षा अधिकारी (ब्लास्ट फर्नेस) धनंजय कुमार सहित महाप्रबंधक मानस सरकार, श्याम सुंदर, महेंद्र कुमार, के कुमार, किरण मिंज व विनय कुमार समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मी व बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola