Bokaro News: रामनवमी के आयोजन को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: रामनवमी के आयोजन को लेकर बैठक

Bokaro News: सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ मनायी जायेगी. अष्ठमी के दिन निकलने वाले पारंपरिक जुलूस को और अधिक आकर्षक व व्यवस्थित बनाने को लेकर भी कई मुख्य बिंदुओं पर लोगों ने सुझाव दिये.

विज्ञापन

सीसीएल जारंगडीह कोलियरी माइनस क्वाटर अखाड़ा कमेटी की बैठक मंगलवार को कॉलोनी परिसर में हुई. बैठक में मुख्य रूप से कमेटी सदस्यों ने रामनवमी त्योहार को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ मनायी जायेगी. अष्ठमी के दिन निकलने वाले पारंपरिक जुलूस को और अधिक आकर्षक व व्यवस्थित बनाने को लेकर भी कई मुख्य बिंदुओं पर लोगों ने सुझाव दिये.

सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी पर जोर

प्रस्ताव लिया गया कि जुलूस में सभी वर्ग के लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाये. बैठक में कमेटी के दीपक मुखी, श्याम कुमार, उपेंद्र मुखी, शैलेंद्र मुखी, कर्ण मुखी, रमेश मुखी, बिट्टू कुमार, प्रिंस कुमार, राजकुमार, अमित राम, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, सुभाष कुमार, सुमित कुमार, कुणाल कुमार सहित कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola