Bokaro News : झामुमो बोकारो महानगर के अध्यक्ष बने मंटू यादव

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 25 Mar 2025 11:21 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो महानगर के अंतर्गत काम करेगी चास व फुसरो नगर समिति, बाेले अध्यक्ष : पार्टी की ओर से जो भी दायित्व दिया गया है, उसे हर स्तर पर निभाने का प्रयास होगा.

विज्ञापन

बोकारो, झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर संयोजक मंडली की ओर से बोकारो महानगर समिति, चास नगर समिति व फुसरो नगर समिति का गठन किया गया. मंटू कुमार यादव को झामुमो बोकारो महानगर का अध्यक्ष बनाया गया. वहीं झामुमो चास नगर समिति का अध्यक्ष प्रमोद कुमार तापड़िया बने. जबकि, फुसरो नगर समिति का अध्यक्ष दीपक महतो को बनाया गया. बताते चलें कि अब चास नगर समिति व फुसरो नगर समिति बोकारो महानगर के अंतर्गत काम करेगी. पहले चास व फुसरो बोकारो जिला के तहत काम करता था.

मंगलवार को बालीडीह स्थित कार्यालय में नव गठित टीम ने अध्यक्ष मंटू यादव का स्वागत किया. श्री यादव ने कहा कि झारखंड में झामुमो गठबंधन की सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है. पार्टी की ओर से जो भी दायित्व दिया गया है, उसे हर स्तर पर निभाने का प्रयास होगा. आम लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने व लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की दिशा में काम होगा.

ये बनी है नयी टीम

बोकारो महानगर समिति : अध्यक्ष : मंटू कुमार यादव, उपाध्यक्ष : संजय केजरीवाल, आकाश टुडू, नय्यर जमाल, मनोज हेंब्रम, भोलू खान, सचिव : मदन महतो, कोषाध्यक्ष : मिथुन मंडल. चास नगर समिति : अध्यक्ष : प्रमोद कुमार तापड़िया, उपाध्यक्ष : विकास कुमार महतो, अकलू मांझी, अयुब रजा, सचिव : भगीरथ शर्मा, कोषाध्यक्ष : रोहित केजरीवाल. फुसरो नगर समिति : अध्यक्ष : दीपक कुमार महतो, उपाध्यक्ष : कालीचरण टुडू, अनिल रजवार, कलिम अंसारी, सचिव : महताब खान, कोषाध्यक्ष : अनिल टुडू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola