Bokaro News : बीमारियों से बचाव को लेकर किया जागरूक

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 08 Oct 2025 11:21 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बाल विकास परियोजना चास ग्रामीण ने पोषण माह का किया आयोजन, तेल, चीनी व नमक का प्रयोग अधिक ना करने की सलाह दी गयी.

विज्ञापन

चास, बाल विकास परियोजना चास ग्रामीण की ओर से बुधवार को चास प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय सेक्टरों एवं पंचायत की सेविकाओं की मौजूदगी में पोषण माह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्धारित थीम मोटापा बीमारियों से बचाव के लिए तेल, चीनी व नमक का प्रयोग अधिक ना करने की सलाह दी गयी. इस दौरान सेविकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल प्रदर्शित किया गया. प्रदर्शित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सेविकाओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया. चास ग्रामीण के सभी पर्यवेक्षकों ने सेविकाओं को अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्र की पोषक क्षेत्र स्वास्थ्य संबंधित गंभीर समस्याओं से निबटने के लिए अभियान चलाने की बात कही. सभी ने कहा कि अगर हम पहले से ही अपने स्वास्थ्य की चिंता करें, तो बाद में जाकर हमें अपनी स्वास्थ्य की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. ज्यादातर लोग खान-पान के कारण ही अस्वस्थ हो रहे हैं. मौके पर चास ग्रामीण पर्यवेक्षिका ललिता कुमारी, कुमारी रेनू लता, स्मिता, सुषमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, शांति कुमारी, नमिता कुमारी मुंडा सहित विभिन्न क्षेत्र की सेविका उपस्थित थी.

चपरी पंचायत भवन में आयुष चिकित्सा शिविर लगा

बोकारो, आयुष विभाग बोकारो की ओर से बुधवार को चपरी पंचायत भवन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन पंचायत की मुखिया आरती देवी, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिव शंकर पांडेय व नोडल पदाधिकारी डॉ एके प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. डॉ पांडेय ने कहा कि बदलते समय में आयुष चिकित्सा पद्धति की मांग बढ़ी है. शत-प्रतिशत बीमारी ठीक होने की संभावना बनी रहती है. आयुष के कैंप में इलाज कराने लगातार लोग आ रहे है. शिविर में आयुर्वेद व होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से 400 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया. जरूरत अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवा प्रदान की गयी. मौके पर चपरी आयुष चिकित्सालय प्रभारी डॉ अनुपम बाला, भेंडरा प्रभारी डॉ मनीषा टोप्पो, जिला संयुक्त औषधालय की डॉ नेहा सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola