Bokaro news: किसान मुक्ति मोर्चा ने मनाया स्थापना दिवस

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 10 Oct 2025 11:29 PM

विज्ञापन

Bokaro news: उपायुक्त को 10 सूत्री मांगों को लेकर आवदेन सौंपने का निर्णय, बंदोबस्त कार्यालय बोकारो के उदासीनता पर भी चर्चा की गयी व अधिकारियों के कार्य संस्कृति पर विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा, चास प्रखंड अंतर्गत पिंड्राजोरा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें किसान मुक्ति मोर्चा का 20 वां स्थापना दिवस मनाया गया. सर्वसम्मति से पिंड्राजोरा प्रखंड की मांग, 1982 में संपन्न हुए सर्वे सेटलमेंट की त्रुटियों का निवारण 87 धारा के माध्यम से ना करते हुए पंचायत स्तरीय कैंप लगाने की मांग की गयी. यूरिया खाद की कालाबाजारी को रोकते हुए किसानों के बीच में इसको उपलब्ध कराने, किसानों की धान की खरीदारी पश्चिम बंगाल की तर्ज पर करने, पिंड्राजोरा गवाई बराज को पर्यटन स्थल बनाने की लंबित योजना को पूर्ण करने, किसानों की नयी तकनीक की जानकारी के लिए प्रत्येक गांवों में किसान पाठशाला तथा किसान गोष्ठी का आयोजन करने आदि कुल दस सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त को आवेदन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में सर्वे सेटलमेंट को गंभीरता से चर्चा की गयी व इसके समाधान को लेकर हर स्तर पर पहल करने का निर्णय लिया गया. बंदोबस्त कार्यालय बोकारो के उदासीनता पर भी चर्चा की गयी व अधिकारियों के कार्य संस्कृति पर विचार-विमर्श किया गया. वहीं अगली बैठक 17 अक्तूबर को की जायेगी, जिसमें संगठन के अगले रणनीति पर चर्चा की जायेगी. मौके पर पंचायत के मुखिया कृष्ण पद महतो, गुलाम अंसारी, समाज सेवा अजीत सिंह चौधरी, संतोष कुमार महतो, बाटुल प्रमाणिक, विक्रम माहथा, उप मुखिया राजकुमार गोप, गुरुपद महतो, जीतू महतो, रघुनाथ टुडू, हरिपद गोप, आषाढ़ी महतो, अबुल अंसारी, युधिष्ठिर महतो सहित कई ग्रामीण एवं रैयत उपस्थित थें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola