Bokaro News : मां जगद्धात्री पूजा को लेकर निकली कलश यात्रा
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 30 Oct 2025 11:43 PM
Bokaro News : कैंप दो स्थित तिरंगा पार्क तालाब से मंत्रोच्चारण व पूजा पाठ के साथ कलश में जल भरा गया.
बोकारो, श्रीश्री मां जगद्धात्री पूजा को लेकर सेक्टर एक बी स्थित श्री रामकृष्ण विवेकानंद संघ आश्रम से कलश यात्रा निकाली गयी. कैंप दो स्थित तिरंगा पार्क तालाब से मंत्रोच्चारण व पूजा पाठ के साथ कलश में जल भरा गया. गाजे-बाजे के साथ दर्जनों श्रद्धालुओं ने संघ परिसर स्थित मंदिर में मां की प्रतिमा के समक्ष कलश रखा. स्वामी मतिस्वरानंद महाराज (रामकृष्ण मठ अहमदाबाद) व स्वामी भवेशानंद महाराज (रामकृष्ण मिशन, आश्रम मोहराबादी, रांची) की देखरेख में पूजा- अर्चना शुरू की गयी. श्री रामकृष्ण विवेकानंद संघ बोकारो के अध्यक्ष गोपाल चंद्र मुंशी व सचिव प्रणव मित्रा ने बताया कि 31 अक्तूबर को प्रातः सप्तमी पूजा, चंडी पाठ, पुष्पांजलि, अष्टमी पूजा, महाप्रसाद वितरण व एक नवंबर को दशमी पूजा के साथ दर्पण, कलश विसर्जन व प्रतिमा विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










