ePaper

Bokaro News : जेइइ मेन के प्रथम सत्र की परीक्षाएं 21 से, बोकारो में पहले दिन 707 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Updated at : 19 Jan 2026 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : जेइइ मेन के प्रथम सत्र की परीक्षाएं 21 से, बोकारो में पहले दिन 707 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Bokaro News : बोकारो जिले में परीक्षा काे लेकर बनाये गये हैं दो केंद्र, बोले एनटीए के सिटी को-आर्डिनेटर : सफल व कदाचारमुक्त आयोजन की तैयारी पूरी.

विज्ञापन

बोकारो, इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेइइ मेन) के प्रथम सत्र का आयोजन इस वर्ष 21 से 29 जनवरी तक हो रहा है. बोकारो जिले में इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. पहला सेंटर चिकसिया (चास) में डॉ एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आइसीटी सेंटर व दूसरा ग्वालाडीह मोड़, पुरुलिया रोड, चास स्थित क्रिसेंट लैब्स (क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के निकट) बनाया गया है. छह दिनों में कुल 3617 अभ्यर्थी यहां परीक्षा देंगे, जबकि पहले दिन 21 जनवरी को दोनों परीक्षा केंद्रों को मिलाकर कुल 707 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

एनटीए के सिटी को-आर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार-मुक्त संपन्न हो व परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसकी हरसंभव व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. केंद्रवार परीक्षार्थियों के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ गंगवार ने बताया कि अल्फा आइसीटी सेंटर में 21 जनवरी को प्रथम पाली में 141, दूसरी में 145, 22 को प्रथम पाली में 151, दूसरी में 153, 23 को पहले शिफ्ट में 152, दूसरे में 150, 24 को प्रथम पाली में 148, दूसरी में 147, 28 को प्रथम पाली में 146, दूसरी में 149 तथा 29 को केवल प्रथम पाली में 49 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.

29 को केवल प्रथम पाली में परीक्षा, दूसरा सत्र अप्रैल में

वहीं, क्रिसेट लैब्स में 21 जनवरी को प्रथम पाली में 212, दूसरी में 209, 22 को पहले शिफ्ट में 207, दूसरे में 211, 23 को प्रथम पाली में 207, दूसरी में 204, 24 को पहली पाली में 209, दूसरी में 211, 28 को प्रथम पाली में 209 तथा दूसरी में 207 कैंडिडेट परीक्षा में शामिल होंगे. 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2026 को प्रथम पाली में प्रातः नौ बजे से मध्याह्न 12 व दूसरी पाली में अपराह्न तीन बजे से संध्या छह बजे तक पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा होगी. 29 जनवरी 2026 को केवल पहली पाली में सुबह नौ बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक पेपर 2ए (बी. आर्क), पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) व पेपर-2ए और 2बी दोनों की परीक्षाएं ली जायेंगी. 30 जनवरी को स्पेयर डे के रूप में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola