Bokaro News : न्याय की मांग को ले कर आमरण अनशन पर बैठे जयंत के परिजन
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 03 Jan 2026 10:26 PM
Bokaro News : सर्व समाज ने जिला प्रशासन व बीएसएल प्रबंधन पर ढुलमुल नीति अपनाने का लगाया आरोप.
बोकारो, सेक्टर आठ निवासी मृतक जयंत सिंह के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सर्व समाज ने शनिवार से सेक्टर चार थाना क्षेत्र के बीएसएल नगर प्रशासन भवन के समीप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की. बता दें कि जयंत सिंह बीएसएल में ठेकाकर्मी था.
मृतक जयंत की पत्नी अमृता सिंह व पुत्र के साथ तख्ती लेकर सभी सदस्य बैठे थे. तख्ती में लिखा था कि विनोद कुमार का सेक्टर छह कार्यालय को 15 दिन के अल्टीमेटम के बाद भी तोड़ा नहीं गया, उसे अविलंब तोड़ा जाये. जयंत के हत्यारोपितों को कड़ी सजा दी जाये. पहले दिन भूख हड़ताल पर पांच सदस्य अनिल सिंह, जितेंद्र, हरि नारायण, टुनटुन कुमार व संतोष कुमार बैठे. आरोप लगाया कि जिला प्रशासन व बीएसएल प्रबंधन की ढुलमुल नीति व रवैया के कारण सभी को सड़क पर उतरना पड़ा है. भूख हड़ताल की अनुमति एसडीओ के ओर से नहीं दी गयी है. भूख हडताल स्थल पर दंडाधिकारी जया कुमारी व सेक्टर चार थानेदार इंस्पेक्टर संजय कुमार पहुंचे. हड़तालियों से वार्ता की, पर वह अपनी मांगों पर अड़े रहे. इसके बाद स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी.धरना स्थल पर पहुंचे तीन थाना के पदाधिकारी
वार्ता विफल होने के बाद विधि व्यवस्था को लेकर धरना स्थल पर बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, सेक्टर 12 थाना के इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह व सेक्टर चार थाना इंस्पेक्टर श्री कुमार के दल-बल के साथ पहुंचे. सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने विधि-व्यवस्था को लेकर सभी पुलिस अधिकारी व जवान को मुस्तैद रहने की हिदायत दी. बड़ी संख्या में पुलिस जवान को तैनात कर दिया गया.क्या है पूरा घटनाक्रम
10 दिसंबर को सेक्टर आठ के जयंत सिंह की हत्या सेक्टर आठ के एक स्कूल मैदान में कर दी गयी थी. हत्या के मामले में सेक्टर छह निवासी विनोद कुमार, सेक्टर आठ निवासी मुकेश राय सहित कुल सात लोग 14 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे. फिलहाल सभी चास जेल में बंद है.
बोलीं एसडीओ
चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने कहा कि आंदोलन की अनुमति नहीं दी गयी है. विधि-व्यवस्था भंग हुई, तो सख्त कार्रवाई की जायेगी. कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










