Bokaro News : जवाहर लाल माहथा बने बोकारो जिला कांग्रेस के अध्यक्ष

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 04 Oct 2025 11:20 PM

विज्ञापन

Bokaro News : जवाहर लाल माहथा 38 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में हैं सक्रिय, कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ से की थी शुरुआत.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है. जवाहर लाल माहथा को बोकारो जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. श्री माहथा 38 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं. कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ से 1987 में शुरुआत की. 1989 में बोकारो जिला युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. 1990 में बोकारो जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने. 2003 में बोकारो जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने. 2012 में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बने. बोकारो में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के लिये 34 नेताओं ने इंटरव्यू दिया था. कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान के तहत सितंबर के पहले सप्ताह में बोकारो दौरा पर पहुंची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक व मध्य प्रदेश की पूर्व विधायक हिना लिखीराम कांवरे, प्रदेश पर्यवेक्षक डॉ संजय व आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला ने जिला अध्यक्ष के दावेदार नेताओं का इंटरव्यू लिया था.

पुत्र है यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष

श्री माहथा 2015 में झारखंड प्रदेश पंचायती राज के स्टेट को-कॉर्डिनेटर बने. 2019 में पंचायती राज के प्रदेश उपाध्यक्ष बने. 2022 से लेकर अब तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हैं. उनके पुत्र नितीश भारद्वाज बोकारो जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं.

सबको साथ लेकर चलना ही पहली प्राथमिकता : माहथा

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री माहथा ने कहा : जिले में विकास के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं को लागू करवाने के लिए कार्य किया जाएगा. चास-बोकारो समेत पूरे जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जनता की सेवा के लिए काम करेंगे. सबको साथ लेकर चलना ही पहली प्राथमिकता है. बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत किया जायेगा. एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे. आम लोगों की आवाज बुलंद करना कांग्रेस का संकल्प है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola