Bokaro News : कुत्तों के लिए फीडिंग जोन व शेल्टर चिन्हित करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कुत्तों के लिए फीडिंग जोन व शेल्टर चिन्हित करने का निर्देश

Bokaro News : उप विकास आयुक्त ने की पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक, दिये जरूरी दिशा निर्देश.

विज्ञापन

बोकारो, समाहरणालय कार्यालय कक्ष में बुधवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक हुई. डीडीसी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ एबीसी कार्यक्रम का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

डीडीसी ने जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ असीम कुमार सिंह को निर्देश दिया कि सार्वजनिक रूप से विचरण कर रहे श्वानों (कुत्तों) के लिए सुनियोजित ढंग से फीडिंग जोन व शेल्टर चिन्हित किये जायें. इसके लिए बीएसएल नगर सेवाएं के साथ आवश्यक पत्राचार कर त्वरित कार्रवाई करने को कहा, ताकि बीएस सिटी क्षेत्र के श्वानों को निर्धारित स्थानों पर भोजन उपलब्ध कराया जा सके. अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हो. डीडीसी ने कहा कि चास नगर निगम अक्तूमाह माह से ही इस दिशा में काम कर रहा है. जबकि, बीएसएल नगर सेवा की ओर से अब तक इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं की गयी है.

पालतू जानवरों का होगा पंजीकरण, कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण के लिए लगेगा शिविर

बैठक में पालतू पशुओं के पंजीकरण के मुद्दे पर चर्चा हुई. डीडीसी ने निर्देश दिया कि इस संबंध में राज्य मुख्यालय से मार्गदर्शन प्राप्त कर नियमानुसार पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाये. ताकि, पालतू पशुओं की संख्या, निगरानी व प्रबंधन को व्यवस्थित किया जा सके. डीडीसी ने पशुपालन विभाग, नगर निगम चास, नगर परिषद फुसरो सहित अन्य को निर्देश दिया कि श्वानों के नसबंदी व टीकाकरण कार्यक्रम के लिए नियमित रूप से शिविर आयोजित किये जायें. इससे श्वानों की संख्या को मानवीय व वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित करने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी.

पंचायत क्षेत्रों में भी हो जागरूकता कार्यक्रम

डीडीसी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायत स्तर पर फीडिंग जोन व शेल्टर चिन्हित करने का निर्देश दिया. मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों को पत्राचार कर पंचायत क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा, ताकि आमजन एबीसी कार्यक्रम, पशु कल्याण व जिम्मेदार पशु पालन के प्रति जागरूक हो सकें. मौके पर चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, बीएसएल नगर सेवाएं, जिला पंचायती राज पदाधिकारी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola