ePaper

Bokaro News : बोकारो में मासूम बेटे का गला घोंट दंपती ने फांसी लगाकर दी जान

Updated at : 31 Dec 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो में मासूम बेटे का गला घोंट दंपती ने फांसी लगाकर दी जान

Bokaro News : हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-9 के स्ट्रीट पांच की घटना, बिहार में बांका जिले के अमरपुर का रहनेवाला था दंपती , कर्ज के बोझ तले दबा था कुंदन, मकान मालिक से लिये थे 13 लाख रुपये.

विज्ञापन

बोकारो, हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-9 के स्ट्रीट पांच स्थित एक मकान के आउट हाउस में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने पर सनसनी फैल गयी. कर्ज के बोझ तले दबे एक दंपती ने पहले अपने दो वर्षीय मासूम बेटे की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार दोपहर दो बजे के बाद की है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों में बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना अंतर्गत विक्रमपुर निवासी 38 वर्षीय कुंदन कुमार तिवारी, उसकी पत्नी रेखा देवी (32) और दो वर्षीय पुत्र रेयांश शामिल थे.

कुंदन पिछले एक वर्ष से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ परमेश्वर प्रसाद के मकान में किराये पर रह रहा था. बताया जाता है कि कुंदन और रेखा देवी ने प्रेम विवाह किया था. डीएसपी शहर आलोक रंजन ने कहा कि दंपती और मासूम के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें मोर्चरी में रखवा दिया गया है. घटना आत्महत्या है या हत्या, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. प्रथम दृष्टया मासूम का गला घोंट दंपती द्वारा सुसाइड करने का मामला लग रहा है. जांच की जा रही है.

बताया जाता है कि मासूम रेयांश कुमार का शव बेड पर पड़ा था, जबकि कुंदन कुमार तिवारी और रेखा देवी के शव रस्सी के सहारे बांस से लटक रहे थे. मकान मालिक परमेश्वर प्रसाद के पुत्र आशीष कुमार ने हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम को घटना की सूचना दी. डीएसपी सिटी आलोक रंजन, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. खुर्शीद आलम ने कमरे से एक सरकारी बैंक की चेकबुक और 20 लाख का एक बाउंस चेक जब्त किया. पुलिस ने कुंदन तिवारी के परिजन को घटना की जानकारी दे दी है. परिजन बांका से बोकारो के लिए रवाना हो गये हैं.

रेखा की मां ने मकान मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

घटनास्थल पर मौजूद बोकारो जिले के तुपकाडीह निवासी मृतका रेखा देवी की मां जितनी देवी व पिता राजन महतो ने पैसे को लेकर अपने दामाद, पुत्री व नाती की हत्या का आरोप परमेश्वर प्रसाद पर लगाया. हालांकि परमेश्वर ने खुद पर लगाये गये आरोपों से इंकार किया. कहा कि कुंदन ने उससे 13 लाख रुपये कर्ज लिये थे, जो वापस नहीं कर रहा था. डीएसपी सिटी ने सभी पहलुओं पर जांच करने की बात कही है.

दोपहर दो बजे तक घर के बाहर देखे गये थे तीनों

दोपहर दो बजे तक कुंदन तिवारी सपरिवार घर के बाहर बैठा था. बच्चा पास ही में खेल रहा था. कुंदन दो बजे के बाद सपरिवार घर के अंदर चला गया. कुछ देर बाद परमेश्वर के पुत्र आशीष कुमार ने कुंदन के कमरे का दरवाजा खटखटाया. उसने कई बार आवाज लगायी. जवाब नहीं आने पर दरवाजे के झिरकी से देखा, तो दंपती बांस के सहारे रस्सी से झूल रहा था. वहीं बेटा बिस्तर पर लेटा हुआ था. आशीष ने पुंदाग में दुकान चलानेवाले अपने पिता परमेश्वर को घटना की जानकारी दी. साथ ही, हरला थाना पुलिस को इस बारे में बताया. पुलिस के आने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola