Bokaro News : हॉट स्ट्रीप मिल के कर्मियों ने हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 04 Oct 2025 11:07 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने 10 अक्तूबर को बुलायी है हड़ताल, मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष की संकल्प सभा.

विज्ञापन

बोकारो, 30 सूत्री मांगों को लेकर बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने बीएसएल में 10 अक्तूबर को हड़ताल बुलायी है. हड़ताल के समर्थन में यूनियन के हॉट स्ट्रीप मिल के सदस्यों ने शनिवार को मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष संकल्प सभा की. वक्ताओं ने कहा कि अवैध बोनस फॉर्मूला रद्द करने व बिना सहमति के खाते में बोनस भेज देने से बीएसएल कर्मी आक्रोशित हैं. हॉट स्ट्रीप मिल विभाग के कर्मियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है, जिसे कर्मियों ने पूर्ण करने का संकल्प लिया.

बीएसएल कर्मी को प्रतिमाह 10 से 30 हजार रुपये का नुकसान

बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हॉट स्ट्रीप मिल के कर्मियों ने संकल्प सभा के माध्यम से हड़ताल करने की चेतावनी दी. वेज रिविजन में धांधली, एरियर भुगतान में धांधली के बाद बोनस में धांधली का आरोप लगाया. कहा कि कई छोटे-बड़े मुद्दों को वर्षो से लटका कर रखा गया है, जिसके कारण एक बीएसएल कर्मी को प्रतिमाह 10-30,000 रुपये नुकसान हो रहा है.

अधिकारियों की मांगें पूरी, कर्मियों की मांगें को अनसुना कर रहा प्रबंधन

बीएकेएस नेताओं ने कहा कि एक तरफ सेल अधिकारियों के सभी सुविधाओं को समय पर लागू कर दिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ कर्मचारियों के मांगों को अनसुना कर दिया जा रहा है. मोबाइल सेट, फर्नीचर व लैपटॉप एडवांस, स्टैग्नेशन इंक्रिमेंट, ड्रेस पर आयकर छूट की सुविधा सिर्फ अधिकारी वर्ग को हीं दिया गया है. इन सुविधाओं को ना तो एनजेसीएस यूनियनें मांग कर रही है और न ही प्रबंधन लागू कर रहा है. वक्ताओं ने कहा कि एनटीपीसी, पावरग्रिड, सरकारी तेल कंपनियों में यह सुविधा पहले से लागू है. शनिवार के प्रदर्शन को संबोधित करने वाले में अध्यक्ष हरिओम, महासचिव दिलीप, मधुरेंद्र सिंह, शत्रुंजय सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola