Bokaro News : गुरुजी का जीवन संघर्ष, त्याग व एकजुटता का पढ़ाता है पाठ

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गुरुजी का जीवन संघर्ष, त्याग व एकजुटता का पढ़ाता है पाठ

Bokaro News : जरीडीह प्रखंड के भस्की में मारांग बुरु सरना धोरोम गाढ़ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि.

विज्ञापन

कसमार, जरीडीह प्रखंड के भस्की स्थित मारांग बुरु सरना धोरोम गाढ़ में बुधवार को एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी. सभा की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष महादेव मरांडी ने की. वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का निधन न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है. आदिवासी समाज ने अपने सबसे बड़े नेता और संघर्षशील व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होगी. सभा के दौरान गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. वक्ताओं ने उनके योगदान, आदिवासी अधिकारों के लिए उनके संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया. महादेव मरांडी ने कहा कि गुरुजी ने हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखा. वे सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक आंदोलन थे. सुफल मुर्मू ने कहा कि गुरुजी की राजनीति जनहित के लिए थी, पद और सत्ता उनके लिए कभी प्राथमिक नहीं रही. रामकुमार मरांडी ने कहा कि हम गुरुजी के सपनों का झारखंड बनाएंगे, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. अन्य वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी का जीवन हमें संघर्ष, त्याग और एकजुटता का पाठ पढ़ाता है.

ये थे मौजूद

मौके पर अशोक कुमार टुडू, सुखदेव मुर्मू, शंभु मुर्मू, काशीनाथ मुर्मू, लखी राम हांसदा, हेमलाल मुर्मू, भुवनेश्वर मुर्मू, लालचंद मुर्मू, नंदकिशोर मुर्मू, शिलाचरण मुर्मू, परमेश्वर मुर्मू, अजीत कुमार उरांव, ईश्वर टुडू, सुरेंद्र मुर्मू, राजेश्वर प्रसाद मुर्मू, महेश्वर मुर्मू, शिवप्रसाद मुर्मू, युधिष्ठिर मुर्मू, सिद्धेश्वर मुर्मू, दीपक मुर्मू, साजन मुर्मू, भीखा मांझी, सोहन किस्कू, सीताराम टुडू, अर्जुन टुडू, विनोद हांसदा, बुधराम, सोनाराम, प्रीतम टुडू, बलदेव मरांडी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola