Bokaro News : बगदा में बच्चियों ने किया खोरठा नाटक डाह का मंचन
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 30 Sep 2025 9:32 PM
Bokaro News : खोरठा के गायक सुकुमार द्वारा लिखित नाटक की प्रस्तुति में सभी पात्रों की भूमिका उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बगदा की बच्चियों ने निभायी.
कसमार, कसमार प्रखंड के बगदा गांव में दुर्गा पूजा पर पिछले 75 वर्षों से नाट्य मंचन की परंपरा की कड़ी में इस वर्ष रविवार की रात को मंदिर परिसर में खोरठा नाटक डाह का सफल मंचन हुआ. विशेष बात यह रही कि इस बार नाटक के सभी पात्रों की भूमिका उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बगदा की बच्चियों ने निभायी. खोरठा के गायक सुकुमार द्वारा लिखित नाटक की प्रस्तुति में किरदार निभाने वाली बच्चियों में अंकिता कुमारी, हनी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, रूपा कुमारी, मनीषा कुमारी, बबली कुमारी, मंजन कुमारी, ज्योत्सना कुमारी, काजल कुमारी, सृष्टि कुमारी, रविता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, चाहत रानी, सोनी कुमारी, उतरांजलि और नैना कुमारी शामिल थीं. यह नाटक ईर्ष्या जैसे नकारात्मक भाव पर केंद्रित था. नाटक को सफल बनाने में संजय कुमार सिंह ने निदेशक सह प्रोंटर, श्रृष्टिधर महतो ने सह निदेशक, भूषण महतो ने रूप सज्जा तथा मनोज कुमार कपरदार ने पात्र परिचय और मंच संचालन की जिम्मेदारी निभायी. इसके अलावा खोरठा साहित्यकार डॉ दिनेश दिनमणि व पत्रकार दीपक सवाल को भी सम्मानित किया. मौके पर सिद्धेश्वर प्रजापति, गोपाल सिंह, नीरज भट्टाचार्य, सुधीर स्वर्णकार, कृष्ण किशोर कपरदार, कमल दास, सागर स्वर्णकार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. पूजा समिति के अध्यक्ष समीर भट्टाचार्य, सचिव रुपेश सिंह और कोषाध्यक्ष संदीप चक्रवर्ती के अलावा विक्रम सिंह, जनार्दन प्रजापति, धीरज भट्टाचार्य, रंजन वर्मा, जितेश भट्टाचार्य, राकेश चक्रवर्ती, सोमनाथ चक्रवर्ती, समित प्रजापति, प्रेम प्रजापति, विक्की प्रजापति व अशोक सिंह भी मौजूद थे. सुनील कालिंदी की टीम ने वाद्य यंत्र संभाला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










