Bokaro News : स्वयं को मानसिक व वैचारिक रूप से मजबूत करें लड़कियां : समीरा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : स्वयं को मानसिक व वैचारिक रूप से मजबूत करें लड़कियां : समीरा

Bokaro News : अभियान ‘मिशन माउंट एवरेस्ट-ग्रामीण बालिका सशक्तीकरण’ के तहत पर्वतारोही व साइक्लिस्ट समीरा खान ने डीएवी चार में छात्राओं का बढ़ाया मनोबल.

विज्ञापन

बोकारो, अभियान ‘मिशन माउंट एवरेस्ट-ग्रामीण बालिका सशक्तीकरण’ के तहत भारत की पर्वतारोही व साइक्लिस्ट समीरा खान सोमवार को डीएवी सेक्टर चार में पहुंची. विद्यालय की छात्राओं से कहा कि लड़कियों को लेकर समाज में अनेक भ्रांतियां और रूढ़ियां हैं, जिन्हें तोड़ने के लिए लड़कियों को स्वयं आगे आना होगा. उनके साहस व सतत प्रयास से हीं परिवर्तन संभव है. लड़कियां इस पुरुष प्रधान समाज में स्वयं को मानसिक व वैचारिक रूप से मजबूत करें, ताकि वे वह मुकाम हासिल कर पाये, जो वो स्वयं चाहती हैं ना कि वह जो उन पर थोपा जाता है, घर परिवार और समाज द्वारा. समीरा खान ने कहा कि परिवर्तन के लिए लड़कियों को आत्मविश्वास व हौसलों के साथ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए. स्वयं के लिए पूरी तत्परता से खड़ा होना चाहिए, भले यह लड़ाई उसे अपने अजीज लोगों से ही क्यों ना करनी पड़े. विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के द्वारा ही समाज को सुदृढ़ और विकसित बनाया जा सकता है. इससे पहले समीरा खान ने जीजीपीएस चास व जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास में भी छात्राओं को संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola