Bokaro News : लोक संस्कृति समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम : योगेंद्र प्रसाद

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : लोक संस्कृति समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम : योगेंद्र प्रसाद

Bokaro News : कसमार प्रखंड के हिसीम पहाड़ पर स्थित केदला गांव में मड़ई पूजा पर संथाली ड्रामा का आयोजन, मंत्री ने किया उद्घाटन.

विज्ञापन

कसमार, कसमार प्रखंड के हिसीम पहाड़ पर स्थित केदला गांव में मड़ई पूजा के अवसर पर मंगलवार की रात को खेरवाल रूसिका महल के तत्वावधान में संथाली ड्रामा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया. मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, बल्कि समाज को एकजुट करने, अपनी परंपराओं से जोड़ने और लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का सशक्त जरिया भी हैं. सरकार लोक कलाकारों और सांस्कृतिक गतिविधियों को हरसंभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है. जादूगोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) से आये कलाकार सोमरा सोरेन और होपोन बाबू की टीम द्वारा प्रस्तुत संथाली ड्रामा ‘आशा दोलोन धासाव ऐना दुलाड़ माया तोपा ऐना’ ने दर्शकों को रातभर बांधे रखा. भावनात्मक संवाद, सशक्त अभिनय और लोकधुनों से सजी इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. मौके पर थाना प्रभारी कुंदन कुमार, विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, मुखिया प्रतिनिधि फणींद्र मुंडा, पंसस जगेश्वर मुर्मू, राजेश कुमार मुर्मू, आयोजन समिति के अध्यक्ष मोगेश्वर मुर्मू, सचिव छोटेलाल टुडू, सुकेंद्र मुर्मू, कोषाध्यक्ष नागेंद्र हेंब्रम, ब्रजेश मुर्मू, काशीनाथ सोरेन, रामनाथ टुडू, लखिन्द्र हेम्ब्रम, कैलाश टुडू, नरेश सोरेन, विनीत जायसवाल आदि मौजूद थे.

मड़ई पूजा के दूसरे दिन माघी पर्व, मेले में उमड़ी भीड़

इधर, मड़ई पूजा के दूसरे दिन बुधवार को माघी पर्व श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मड़ई स्थल पर भेड़ा और मुर्गी की बलि दी गयी. पाहन आनेश्वर मुर्मू ने विधिवत पारंपरिक तरीके से पूजा संपन्न करायी. पूजा के साथ ही मड़ई स्थल पर मेला भी लगा, जिसमें केदला समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. मेले में लोगों ने पारंपरिक खान-पान, खेल-तमाशे और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया. मौके पर मांझी हड़ाम कमलनाथ मुर्मू, कुटाम नायके श्यामलाल बास्के, चटिया महावीर मुर्मू, बुधेश्वर मुर्मू, बाबू दास मुर्मू, बाबूजी सोरेन, मंगल मुर्मू, काशीनाथ टुडू, विश्वनाथ मांझी, छोटे मुर्मू, सुरेश मुर्मू, सुसारी रामनाथ बेसरा, काशीनाथ सोरेन, राजेश कुमार मुर्मू, शत्रुघ्न हेंब्रम, रघुनाथ मुर्मू, नागेश्वर मुर्मू, धनेश्वर मुर्मू, जगेश्वर मुर्मू, काली करमाली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola