ePaper

Bokaro News : दो फुटपाथ दुकानों में लगी आग, 12 लाख का नुकसान

Updated at : 06 Jun 2025 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : दो फुटपाथ दुकानों में लगी आग, 12 लाख का नुकसान

Bokaro News : हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर- 09 बी रोड स्थित फास्ट फूड व आइसक्रीम दुकान में घटी घटना, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू.

विज्ञापन

बोकारो, हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर- 09 बी रोड मार्केट किनारे स्थित दो दुकानों में गुरुवार की देर रात आग लगने से लाखों की क्षति हो गयी, जबकि पास की और दो दुकानों में भी आंशिक क्षति हुई है. घटना में कोई जनहानि, तो नहीं हुई, लेकिन सारा सामान राख में तब्दील हो गया. स्थानीय लोगों व पीड़ितों के अनुसार यह आग देर रात लगभग 1:30 बजे लगी थी. आग की चपेट में आयी फास्ट फूड दुकान मिथुन कुमार साव व आइसक्रीम दुकान युगल किशोर प्रसाद की है. जो फुटपाथ पर रहकर दुकान चलाते हैं. पीड़ितों ने बताया कि पंखा, तीन से चार फ्रिज, एलइडी टीवी, इनवर्टर, आइसक्रीम मशीन, लाखों रुपये के राशन समेत लगभग 12 लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गये.

पीड़ित दुकानदारों से ली जानकारी

पीड़ितों ने बताया कि सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा की दुकान पूरी तरह जल चुकी थी. अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलते ही दमकल और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. शुक्रवार को जानकारी मिलने पर समाजसेवी व मजदूर नेता संग्राम सिंह पहुंचे पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से घटना की जानकारी ली. संग्राम सिंह व स्थानीय कुंदन कुमार गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि अगलगी में काफी क्षति हुई है.

बड़ा हादसा टला

इधर, अग्निशमन विभाग के भगवान ओझा ने बताया कि दर्जनों फुटपाथ दुकान एक दूसरे से सटे हुए हैं, इसलिए आग फैलने का खतरा ज्यादा था. समय रहते सही कार्रवाई कर आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola