Bokaro News : तीन माह का राशन ससमय लाभुकों के बीच करें वितरण : बीडीओ

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 21 May 2025 11:23 PM

विज्ञापन

Bokaro News : चंदनकियारी प्रखंड सभागार में राशन वितरण के व्यापक प्रचार-प्रसार करने को लेकर बैठक, दिये गये कई दिशा-निर्देश

विज्ञापन

चंदनकियारी, चंदनकियारी प्रखंड सभागार में बुधवार को राशन वितरण का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को जून, जुलाई और अगस्त तीन माह का राशन एक साथ वितरण किया जाना है. जन वितरण दुकानदार ससमय राशन का उठाव करें. डोर स्टेप डिलीवरी दुकान तक ससमय पहुंचना सुनिश्चित करें. जून और जुलाई माह का राशन दुकानदार 31 मई तक उठाव कर ले और डीएसडी हर हाल में दुकान तक पहुंचे. लाभुकों को जून और जलाई का राशन एक जून से 15 जून तक हर हाल में वितरण कर दें. वहीं अगस्त माह का राशन एक जून से 15 जून तक उठाव कर 16 जून से 30 जून तक वितरण कार्य पूर्ण करें. बैठक में जन प्रतिनिधि और जन वितरण प्रणाली के दुकानदार शामिल हुए.

निर्धारित अवधि में वितरित कार्य संपन्न नहीं होने पर दुकान का निबंधन कर दिया जाएगा रद्द

बीडीओ ने कहा कि निर्धारित अवधि में वितरित कार्य संपन्न नहीं किए जाने की स्थिति में दुकान का निबंधन रद्द कर दिया जाएगा. वितरण कार्य का फोटो कर विभाग को अवगत कराएं. युद्ध स्तर पर राशन वितरण करे. दुकान के बाहर वितरण संबंधी जानकारी का पत्र चिपका कर रखे, ताकि लाभुकों को जानकारी प्राप्त हो. एक माह तक एक भी दिन दुकान बंद ना रखें. किसी भी तरह की शिकायत व कोताही करने पर उचित कार्रवाई करें. स्थानीय जन प्रतिनिधियों से विशेष आग्रह है कि राशन वितरण कार्य का निगरानी करे. बैठक में प्रखंड उप प्रमुख पद्मा देवी, सांसद प्रतिनिधि संजय शर्मा, डीएसडी अभिकर्ता के अलावे जन प्रतिनिधि और जन वितरण दुकादार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola