Bokaro News : गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे चास के पथ विक्रेता दिव्यांग विक्की कुमार

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे चास के पथ विक्रेता दिव्यांग विक्की कुमार

Bokaro News : पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभान्वित शहरी पथ विक्रेताओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

विज्ञापन

चास, नयी दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित 77 वें गणतंत्र दिवस परेड में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभान्वित शहरी पथ विक्रेताओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. राष्ट्र निर्माण में योगदान को मान्यता देने और ‘जन भागीदारी’ बढ़ाने के लिए देशभर से 10,000 से अधिक विशिष्ट अतिथियों में विक्की कुमार भी शामिल हैं. यह आमंत्रण पथ-विक्रेताओं को मुख्यधारा से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका का सम्मान करना है. इसके तहत नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची द्वारा चास नगर निगम के आइसक्रीम विक्रेता विक्की कुमार का चयन किया गया है. साथ ही चास नगर निगम के नगर मिशन प्रबंधक प्रशांत कुमार को प्रशांत कुमार को झारखंड राज्य की ओर से उक्त कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन किया गया है. शुक्रवार को चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार द्वारा दोनों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नयी दिल्ली भेजा गया. नगर मिशन प्रबंधक ने कहा कि पथ विक्रेता विक्की कुमार आंख से दिव्यांग होने के बावजूद भी उक्त योजना के तहत ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय कर आत्मनिर्भर हो रहे है. साथ ही अपने भाई- बहन एवं पिता का भरण पोषण कर रहे है. पीएम स्वनिधि योजना के तहत डिजिटल ट्रांजेक्शन कर कैश बैक भी पाते है और सही समय पर ऋण की अदायगी कर सब्सिडी का भी लाभ ले रहे है.उन्हें ‘स्वनिधि से समृद्धि’ योजना के तहत उनका एवं उनके परिवार का सोशियो- इकोनॉमिक प्रोफाइल भी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola