Bokaro News : उपायुक्त के पिता यदुनाथ झा का निधन, शोक

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : उपायुक्त के पिता यदुनाथ झा का निधन, शोक

Bokaro News : शिक्षा पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे यदुनाथ झा, सेवानिवृत्ति के बाद अवैतनिक 15 हजार किताबों को सहेजा.

विज्ञापन

बोकारो, उपायुक्त अजयनाथ झा के पिता यदुनाथ झा (91 वर्ष) का निधन मंगलवार को हो गया. इसकी जानकारी उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. स्व यदुनाथ झा शिक्षा पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. निधन की खबर पाकर डीसी श्री झा बेतिया के लिए रवाना हुए. बताते चलें कि 1995 में सेवानिवृत्ति के बाद यदुनाथ झा ने 25 साल तक अवैतनिक रूप से केंद्रीय महाराजा पुस्तकालय- बेतिया में रखी 15000 से अधिक किताब को सहेजने का काम किया था. डीसी श्री व क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी संजय नाथ झा के पिता यदुनाथ झा ने एक ओर जहां केंद्रीय महाराजा पुस्तकालय की पुस्तकों को 25 साल तक संभाला था. वहीं, दूसरी ओर यहां की कुव्यवस्था को सुव्यवस्था में परिणित भी किया था. इन्हें चंपारण का गांधी के नाम से भी जाना जाता था. आजीवन सादा जीवन व उच्च विचार के हिमायती रहें. डीएम जी कृष्णैया के आग्रह पर पुस्तकालय को सहेजा जिलाधिकारी जी कृष्णैया ने यदुनाथ झा से आग्रह किया था कि सेवानिवृत्ति के बाद संभव हो तो पुस्तकालय को सहेजने की जिम्मेदारी संभालें. वहीं दूसरी ओर एक अन्य आइएएस अधिकारी आदित्य स्वरूप ने पुस्तकालय के लिए कई बहुमूल्य पुस्तकें भी उपलब्ध करायी थी. पुस्तकालय में भारत नेपाल संबंध, राजघरानों का इतिहास, बौद्ध धर्म,नंद वंश सहित साहित्यकारों, इतिहासकारों, महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी की जीवन शैली, गोपाल सिंह नेपाली, महात्मा गांधी के आध्यात्मिक गुरु तिरुवल्लुवर की पुस्तक सहित, नील की खेती व फिरंगी हुकूमत की प्रताड़ना से जुड़ी हजारों पुस्तक को यदुनाथ पांडेय ने सहेजा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola