Bokaro News : देवघर प्रथम, साहेबगंज द्वितीय व दुमका जिला बल को मिला तृतीय स्थान
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 07 Oct 2025 8:22 PM
Bokaro News : सेक्टर 12 जैप चार के फायरिंग बट में दो दिवसीय संताल परगना क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2025 का समापन हुआ.
बोकारो, सेक्टर 12 जैप चार के फायरिंग बट में मंगलवार को दो दिवसीय (छह व सात अक्तूबर) संताल परगना क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2025 का समापन हुआ. प्रतियोगिता में देवघर प्रथम, साहेबगंज द्वितीय व दुमका जिलाबल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतिभागियों ने 5.56एमएम इंसास राइफल, नाइन एमएम पिस्टल, .380 रिवाल्वर व नाइन एमएम कार्बाइन से विभिन्न पोजिशनों में प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि जैप चार के समादेष्टा सह संगठन सचिव शंभू कुमार सिंह ने विजेता जिलों के टीम मैनेजर व कैप्टन को सम्मानित किया. अच्छे प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मान प्रदान किया. बता दें कि प्रतियोगिता में देवघर, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका व जामताड़ा जिला के 50 प्रतिभागी शामिल हुए थे. मौके पर पतरस बरवा (पुलिस उपाधीक्षक, जैप चार बोकारो), अजय राम (पुलिस निरीक्षक), अनि दिलीप गुरूंग, सअनि श्याम कुमार (देवघर जिलाबल) के साथ जैप चार बोकारो के पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










