Bokaro News : देवघर ने साहिबगंज को पांच विकेट से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : देवघर ने साहिबगंज को पांच विकेट से किया पराजित

Bokaro News : जेएससीए अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट : शानदार गेंदबाजी के लिए देवघर के कार्तिक शर्मा काे दिया गया प्लेयर ऑफ द मैच.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में देवघर व साहिबगंज के बीच मैच खेला गया. चास कॉलेज चास के मैदान में खेले गये मैच में देवघर की टीम ने साहिबगंज की टीम को पांच विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबगंज की टीम ने 43.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन बनायें. राकेश कुमार ने 69, ज्ञान दैविक ने 30 व सूरज राज ने 26 रन बनायें. देवघर की ओर से कार्तिक शर्मा, विक्रम विशाल, अनुज शर्मा व शुभ अर्पित को दो-दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए देवघर की टीम ने जीत के लिए जरूरी 169 रन 31. 5 ओवर में 5 विकेट खोकर बना लिए. टीम की ओर से आयुष कुमार ने 65, कुशल कुमार ने 51 व लक्ष्य कुमार ने नाबाद 14 रन बनायें. साहिबगंज की ओर से ऋषभ राज ने 19 रन देकर 2 विकेट लिये. जबकि सूरज राज, अभिज्ञान ओझा व साजेब अहमद को एक-एक सफलता मिली. शानदार गेंदबाजी के लिए देवघर के कार्तिक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ तारिक अजीज ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola