Bokaro News : डीसी-एसपी ने किया फुल ड्रेस परेड का निरीक्षण, तिरंगे को दी सलामी

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, जोर शोर से चल रही तैयारी.

विज्ञापन

बोकारो, 79 वां स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी बोकारो में जोर-शोर से चल रही है. बुधवार को सेक्टर 12 पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ. परेड का निरीक्षण उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने किया. निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने तिरंगे को सलामी दी. उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिया. परेड में सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, जिला सशस्त्र बल, जिला बल पुरुष, जिला बल महिला, गृह रक्षक बल, चौकीदार पुरुष – चौकीदार महिला बल का एक – एक प्लाटून, एनसीसी व विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राओं का तीन प्लाटून शामिल रहा. इधर,स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन मैदान की रंगाई-पुताई कर आकर्षक तरीके से सजाया गया है.

सभी प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारी-पुलिस पदाधिकारी व जवान रहेंगे तैनात

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का आज जायजा लिया. सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समय पर कार्यक्रम को पूरा किया. बारिश को देखते हुए ऐहतियातन कुछ और अतिरिक्त व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिया है. सभी प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारी-पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहेंगे.

ये थे मौजूद

मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, जिला नजारत उप समाहर्ता प्रभाष दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज, जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola