Bokaro News : बीएसएल में हड़ताल का सीटू ने किया समर्थन

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 07 Oct 2025 8:17 PM

विज्ञापन

Bokaro News : 30 सूत्री मांगों को लेकर बीएकेएस ने किया है हड़ताल का आह्वान, विभिन्न विभागों में किया संकल्प सभा का आयोजन, इस्पात मजदूर मोर्चा सीटू ने कोक ओवेन कैंटीन नंबर एक में की सभा.

विज्ञापन

बोकारो, बोनस फाॅर्मूला में बदलाव सहित 30 सूत्री मांगों को लेकर बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने 10 अक्तूबर को बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में हड़ताल का आह्वान किया है. इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) ने हड़ताल का समर्थन किया है. हड़ताल की सफलता को लेकर बीएकेएस व सीटू ने ताकत झोंक दी है. मंगलवार को बीएकेएस ने विभिन्न विभागों में संकल्प सभा का आयोजन किया. वहीं, सीटू ने प्लांट के अंदर कोक ओवेन कैंटीन नंबर एक में सभा किया, जिसमें बीएसएल कर्मियों के साथ ठेका मजदूर उपस्थित थे.

विभिन्न विभागों के कर्मियों ने हड़ताल में सहभागी बनने का लिया संकल्प

बीएकेएस ने कोक ओवन, यातायात, एसएमएस न्यू, सिंटर प्लांट, सीआरएम 3 विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय व रेस्ट रूम में संकल्प सभा किया. कर्मियों ने हड़ताल में सहभागी बनने का संकल्प लिया. सेल व बीएसएल प्रबंधन द्वारा दोनों स्तरों से किये जा रहे शोषण के विरुद्ध सभी ने अपना रोष प्रकट किया. सभा के संचालन में यूनियन अध्यक्ष हरिओम, महासचिव दिलीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राकेश, शिव पंडित, मानिक, संजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

नौ वर्षों से वेतन समझौता नहीं, 39 महीने का एरियर व पर्क्स का एरियर बकाया

इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) ने कोक ओवेन कैंटीन नंबर एक में सभा की. महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि लगभग नौ वर्षों में सेल के मजदूरों का वेतन समझौता को प्रबंधन रोक रखा है. 39 महीने का एरियर व पर्क्स का एरियर अभी तक मजदूरों को नहीं मिला है. ग्रेच्युटी पर सिलिंग लगा दिया गया है. बीएसएल के मजदूर एकता दिखाते हुए हड़ताल को सफल बनायेंगे. सभा में देव कुमार, आरआर पन्ना, सुरेश साव, रोमनी देवी आदि ने भी विचार व्यक्त किए. अध्यक्षता महेश प्रसाद सिंह ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola