Bokaro News : बीएसएल : जनवरी में रिटायर होंगे 71 कर्मी, सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं से हुए अवगत

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 08 Jan 2026 10:52 PM

विज्ञापन

बीएसएल के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में ‘एक नए सफर की शुरुआत’ कार्यक्रम का आयोजन.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट से जनवरी-2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 71 कार्मिकों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी के लिये गुरुवार को मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में मानव संसाधन के अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ की ओर से ‘एक नए सफर की शुरुआत’ कार्यक्रम हुआ.

इस्पात कर्मियों को नये मेडिक्लेम योजना व स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी

वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया. डॉ जया लक्ष्मी, मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) व योग गुरु केबी मिश्रा ने इस्पात कर्मियों को स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया.

वित्तीय प्रबंधन व आवास प्रतिधारण नीति के बारे में जानकारी

उप महा प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अनुपम शी ने उपस्थित समूह को वित्तीय प्रबंधन व नगर प्रशासन विभाग से प्रणव कुमार विद्रोही, कनीय प्रबंधक ने आवास प्रतिधारण नीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस की रिलेशन मैनेजर दीप्ति वर्मा ने एनपीएस व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर 04 शाखा के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार व रिलेशनशिप मैनेजर कुञ्ज प्रकाश ने धन निवेश पर सुझाव दिया.

बैंकिंग सुविधाओं सहित अंतिम निपटारा गतिविधि की दी जानकारी

रिटायर होने वाले कर्मियों को बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. अनीता झा (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola