Bokaro news : राज्यस्तरीय तीरंदाजी व हॉकी प्रतियोगिता में बोकारो की टीम लेगी हिस्सा

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 10 Oct 2025 11:21 PM

विज्ञापन

Bokaro news : 11-13 को एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में हॉकी व 11-12 अक्तूबर को शूटिंग रेंज-3 खेलगांव में होगी तीरंदाजी प्रतियोगिता.

विज्ञापन

बोकारो, खेलो झारखंड 2025 के अंतर्गत आयोजित राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बोकारो जिले की टीम शुक्रवार को रांची रवाना हुई. एपीओ सुमांता कुमार ने हरी झंडा दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया. 11-13 को एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में हॉकी व 11-12 अक्तूबर को शूटिंग रेंज-3 खेलगांव रांची में तीरंदाजी का आयोजन होगा. प्रतियोगिता में जिले के अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे, जिन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बोकारो के जिला रामरुद्र सीएम एसओइ चास, यूपीजी प्लस टू लकड़ाखंदा सेक्टर-02, केजीबीवी चंदनकियारी और एसएमजे प्लस टू एचएस बिजुलिया चास के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. कुल 124 खिलाड़ी शामिल हैं. डीएसइ डॉ अतुल कुमार चौबे ने बताया कि टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. शिक्षा विभाग ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और आशा जतायी है कि वे राज्यस्तरीय मंच पर जिले का नाम रोशन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola