ePaper

Bokaro News : भगवती जागरण में माता के जयकारे से गूंजी बोकारो स्टील ऑफिसर्स हाउसिंग कॉलाेनी

Updated at : 30 Sep 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : भगवती जागरण में माता के जयकारे से गूंजी बोकारो स्टील ऑफिसर्स हाउसिंग कॉलाेनी

Bokaro News : भगवान गणेश, मां दुर्गा सहित कई आकर्षक झांकियाें ने मोहा मन, कलाकारों ने भक्ति गीतों से लाेगों को झुमाया.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील ऑफिसर्स हाउसिंग कॉलाेनी सेक्टर आठ सी के निकट, रानीपोखर सोमवार की देर शाम माता के जयकारे से गूंज उठा. मौका था बोकारो स्टील ऑफिसर्स कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित भगवती जागरण का. कॉलोनी में सोसाइटी के चेयरमैन एके सिंह के दिशा-निर्देश व नेतृत्व में दुर्गा पूजा किया जा रहा है. इसके तहत सप्तमी को मां का पट खुलने के अवसर पर भगवती जागरण का आयोजन किया गया. भगवान गणेश, मां दुर्गा सहित कई प्रकार की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयी. श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया. जागरण की शुरुआत चेयरमैन श्री सिंह ने हवन-पूजन कराकर की. कलाकारों ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, शेर पर सवार हो के आजा शेरोवलिये, बेटा बुलाये फौरन दौड़ी चली आये मा..जैसे भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय कर दिया. भक्त भक्ति में लीन होकर माता के भजनों पर नृत्य करने लगे. खिचड़ी व खीर प्रसाद का वितरण हुआ.

अतिथियों को किया गया सम्मानित

श्री सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपनी दैनिक कार्यों से समय निकालकर भगवान की भक्ति में भी समय लगाना चाहिए. इसी से उसके जीवन का कल्याण संभव है. मां भवानी भक्तों का हरपल ख्याल रखती है. एके सिंह ने आगत अतिथियों को सम्मानित किया. इनमें चिन्मय विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, बीएसएल के सीजीएम- सीइडी शालीग्राम सिंह व जीएम-सीइडी एके अविनाश, बीजीएच के न्यूरो सर्जन डॉ आनंद कुमार, बीएसएल के सीजीएम-यूटीलिटी एसआर सिंह, सोसाइटी के डायरेक्टर बीपी राय, पूजा कमेटी के केएम सिंह, समाजसेवी जेबी सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola