Bokaro News : बोकारो चैलेंजर व दुर्गा इलेवन को मिली आसान जीत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो चैलेंजर व दुर्गा इलेवन को मिली आसान जीत

Bokaro News : बीडीसीए एलीट ग्रुप (टी – 20) आरबी गिरी ट्रॉफी : सूरज नायक व अभिषेक कुमार प्लेयर ऑफ द मैच घोषित.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित एलीट ग्रुप (टी – 20) आरबी गिरी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ग्रुप बी के दो मैच खेले गये. सेक्टर तीन स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गये पहले मैच में बोकारो चैलेंजर क्रिकेट क्लब की टीम ने जीजीपीएस चास की टीम को सात विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जीजीपीएस चास की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 125 रन बनायें. टीम की ओर से अखिलेश यादव ने 46, मनीष यादव ने 19 व अमित यादव ने 16 रन बनाये. बोकारो चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब की ओर से सूरज नायक ने 22 रन देकर पांच व राहुल कुमार मुंडा ने 30 रन देकर दो विकेट लिए. जवाबी पारी खेलते हुए बोकारो चैलेंजर क्रिकेट क्लब की टीम ने जीत के लिए जरूरी 129 रन 19.4 ओवर में तीन विकेट खोकर बना लिए. टीम की ओर से राज ने 52, सूरज कुमार ने नाबाद 28 एवं प्रणब मुखर्जी ने 27 रन बनाये. गेंदबाजी में जीजीपीएस चास की ओर से ओजस वर्धन, अमित यादव व वरुण को एक-एक सफलता मिली. मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए बोकारो चैलेंजर क्रिकेट क्लब के सूरज नायक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं दूसरे खेले गये मैच में दुर्गा इलेवन की टीम ने सेक्टर 9 क्रिकेट एकेडमी की टीम को छह विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सेक्टर 9 क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.2 ओवर में 117 रन बनाये. टीम की ओर से उत्तम कुमार सिंह ने नाबाद 25, सावंत हांसदा ने 20 व मुकेश कुमार ने 16 रन बनाये. गेंदबाजी में दुर्गा इलेवन की ओर से जाहिद खान, शहंशाह खान व रवि को दो-दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी दुर्गा इलेवन की टीम ने जीत के लिए जरूरी 120 रन 14.2 ओवर में चार विकेट खोकर बना लिए. टीम की ओर से अभिषेक कुमार ने नाबाद 40, अंशु कुमार सिंह ने 29 व हिमांशु कुमार ने 27 रन बनाए. गेंदबाजी में सेक्टर नौ क्रिकेट एकेडमी की ओर से उत्तम कुमार ने आठ रन देकर दो विकेट लिए. जबकि उत्तम कुमार व ओम मिश्रा को एक-एक सफलता मिली. मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए दुर्गा इलेवन के अभिषेक कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola