Bokaro News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Bokaro News : माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा के समीप एनएच 23 पर घटी घटना, झरिया का रहनेवाला था मंटू विश्वकर्मा.

विज्ञापन

बोकारो, माराफारी थाना क्षेत्र के पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय बांसगोड़ा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23 (बांसगोडा के समीप) पर शुक्रवार की शाम ट्रक (जेएच10बीई-1116) ने बाइक (जेएच10सीडी-0253) को पीछे से टक्कर मार दी. इसमें बाइक चालक मंटू विश्वकर्मा की मौत हो गयी व पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. मंटू विश्वकर्मा झरिया निवासी (बनियाहीर) था. ट्रक को पुलिस ने कब्जे में कर लिया है. साथ ही चालक को हिरासत में रखा है. जानकारी के अनुसार मंटू अपने परिवार के साथ बांसगोड़ा में एक विश्वकर्मा परिवार के यहां लड़की की शादी के लिए वर देखने व बातचीत में शामिल होने आया था. इसके बाद झरिया लौट रहा था. इस दौरान बांसगोडा के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर गये. जानकारी मिलने पर माराफारी इंस्पेक्टर आजाद खान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मंटू को मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता योगेंद्र विश्वकर्मा व आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग फोरलेन को एक तरफ को शाम पांच बजे से जाम कर दिया. दूसरे तरफ से आवागमन जारी रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola