Bokaro News: भामसं ने 50 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: भामसं ने 50 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Bokaro News: केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है.

विज्ञापन

भामसं से संबद्ध सीसीएल सीकेएस क्षेत्रीय कमेटी द्वारा मंगलवार को सीसीएल कथारा क्षेत्र जीएम कार्यालय स्थित प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवशाली अवसर पर संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के सामाजिक कार्यों से जुड़े 50 महिलाओं को अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू रविदास एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव राजू स्वामी ने किया. इस अवसर पर उपस्थित केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का उनके अस्तित्व से पहचान कराना है ताकि वे किसी से अपने को कम न समझें. कार्यक्रम में एसओपी माधुरी मड़के, बबीता कुमारी,बोडिया दक्षिणी मुखिया तरूलता देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, विनय सिंह, यदुनाथ गोप, राजीव कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, एम एन सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, चंद्रेश्वर चौहान, मुकेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola