Bokaro News : दूसरी बच्चियों के लिए रोल मॉडल बनें, मेहनत से करें काम : डीडीसी
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 04 Oct 2025 11:01 PM
Bokaro News : चास स्थित कल्याण गुरुकुल में फ्लैग ऑफ सेरेमनी का आयोजन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (तमिलनाडु) में चयनित 23 छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण.
बोकारो, चास स्थित कल्याण गुरुकुल में प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं के लिए शनिवार को फ्लैग ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (तमिलनाडु) में चयनित हुई 23 छात्राओं को नियुक्ति पत्र दिया गया. डीडीसी श्रीमती मजूमदार ने कहा कि बहुत कम छात्राओं को यह अवसर मिलता है कि वे देश की बड़ी कंपनियों में काम कर सकें. कंपनी प्रबंधन की ओर से जो भी दायित्व सौंपा जाये, उसका ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करें. मेहनत करें, काम सीखें व निरंतर आगे बढ़ें. आप सभी को प्रदर्शन से अन्य बच्चियों के लिए रोल मॉडल बनना है.
प्रशिक्षण सुविधाओं का लिया जायजा
इससे पहले डीडीसी ने संस्थान का भ्रमण किया. स्मार्ट मोबाइल फोन लैब, कंप्यूटर लैब व प्रशिक्षण कक्षों का जायजा लिया. उन्होंने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता व छात्राओं के प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली. प्रबंधन की सराहना की. मौके पर संस्थान के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










