Bokaro News : बीसीसीए जूनियर व दुर्गा इलेवन फाइनल में
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 23 Jan 2026 10:55 PM
Bokaro News : बीडीसीए एलीट ग्रुप (टी-20) क्रिकेट टूर्नामेंट आरबी गिरी ट्रॉफी : अतुल सिंह सुरवार और अंशु कुमार सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच.
बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित एलीट ग्रुप (टी – 20) क्रिकेट टूर्नामेंट आरबी गिरी ट्रॉफी में शुक्रवार को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले गये. सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गये पहले मैच में बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी (बीसीसीए) जूनियर की टीम ने डीपीएस की टीम को 65 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 139 रन बनाये. राधेश्याम पांडे ने 62, तन्मय कुमार ने 36 व कुंदन सिंह ने 18 रन बनाए. डीपीएस की ओर से कनिष्क कौशिक, राजवीर सिंह व विशाल कुमार को दो-दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी डीपीएस की टीम 16.3 ओवर में 74 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से सर्वाधिक 50 रन अर्जुन प्रियदर्शी ने बनाये. बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की ओर से अतुल सिंह सुरवार ने 12 रन देकर छह विकेट लिए. जबकि अमित कुमार कुशवाहा व आदित्य सिंह को दो-दो सफलता मिली. अतुल सिंह सुरवार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं दूसरे मैच में दुर्गा इलेवन की टीम ने वाइकेडीसीसी की टीम को 100 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुर्गा इलेवन की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनायें. टीम की ओर से अभिषेक कुमार ने नाबाद 55, अंशु कुमार सिंह ने 44, हिमांशु कुमार ने 26 व राजेश कुमार ने 24 रन बनायें. वाइकेडीसीसी की ओर से केतन सिन्हा ने रन 33 देकर दो विकेट लिए. सुबल झा, कौशल व नित्यानंद को एक-एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी वाइकेडीसीसी की टीम 17.3 ओवर में 85 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से सर्वाधिक 40 रन निभ पाल ने बनायें. दुर्गा इलेवन की ओर से अंशु कुमार सिंह ने 17 रन देकर व रवि ने 13 रन देकर तीन-तीन विकेट लिये. मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए दुर्गा इलेवन के अंशु कुमार सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










