Bokaro News : बीसीसीए जूनियर व दुर्गा इलेवन सेमीफाइनल में

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीसीसीए जूनियर व दुर्गा इलेवन सेमीफाइनल में

Bokaro News : बीडीसीए एलीट ग्रुप (टी – 20) क्रिकेट टूर्नामेंट आरबी गिरी ट्रॉफी : अमित कुमार कुशवाहा व रवि बने प्लेयर ऑफ द मैच.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित एलीट ग्रुप (टी-20) क्रिकेट टूर्नामेंट आरबी गिरी ट्रॉफी में गुरुवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये. सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गये पहले मैच में बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की टीम ने स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम को 23 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की टीम ने 19.3 ओवर में 98 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से सूर्यांश सिंह ने 23 , कुंदन सिंह राजपूत ने 20 व अतुल सिंह सुरवार ने 11 रन बनाये. स्टार क्रिकेट एकेडमी की ओर से विकास कुमार ने 21 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि शंकर कुमार एवं धीरज कुमार को दो-दो सफलता मिली. स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.4 ओवर में 75 रनों पर सिमट गयी. अशोक कुमार सिंह ने 47 व शुभम कुमार ने 18 रन बनायें. बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की ओर से वीरेंद्र कुमार यादव ने सात रन देकर चार व अमित कुमार कुशवाहा ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि अतुल सिंह सुरवार को दो सफलता मिली. मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर के अमित कुमार कुशवाहा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं दूसरे मैच में दुर्गा इलेवन की टीम ने बोकारो चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 12.1 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 47 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से सर्वाधिक 11 रन राज ने बनाए. गेंदबाजी में दुर्गा इलेवन की ओर से रवि ने छह रन देकर पांच विकेट लिए. जबकि जाहिद खान, गाजी जफर व हेमंत कुमार को एक-एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए दुर्गा इलेवन की टीम ने जीत के लिए जरूरी 51 रन 4.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए बना लिए. टीम की ओर से हिमांशु कुमार ने नाबाद 26 व विकास ने नाबाद 24 रन बनाए. मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए दुर्गा इलेवन के रवि को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola