Bokaro News : दुर्घटना में घायल दूसरे ठेका श्रमिक की भी मौत, पत्नी को मिला ऑफर लेटर

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 07 Oct 2025 8:08 PM

विज्ञापन

Bokaro News : 28 सितंबर को बीएसएल के एसएमएस-02 में हुई थी दुर्घटना, तीन ठेका मजदूर हुए थे घायल, तीन अक्तूबर को एक ठेका श्रमिक की हो चुकी है मृत्यु, तीसरे जख्मी मजदूर का बीजीएच के बर्न वार्ड में चल रहा इलाज.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के एसएमएस-02 में 28 सितंबर को हुई दुर्घटना में घायल दूसरे ठेका श्रमिक ओम प्रकाश मोहली की मंगलवार को अपराह्न बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. कंपनी नियमानुसार दिवंगत ठेका कर्मी के परिवार के एक सदस्य को बीएसएल में स्थायी नियोजन का ऑफर लेटर दे दिया गया है. यहां उल्लेखनीय है कि एक की मौत पहले हीं हो चुकी है.

हॉट मेटल की चपेट में आने से तीन मजदूर हुए थे जख्मी

बीएसएल के एसएमएस हादसे में 65 प्रतिशत से अधिक झुलसे ओम प्रकाश मोहली ने मंगलवार आखिरी सांस ली. इससे पहले तीन अक्तूबर को ठेका श्रमिक बृजेश की मौत हो चुकी है. तीसरे जख्मी मजदूर का इलाज बोकारो जनरल हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में चल रहा है. बता दें कि 28 को रोप टूटने से लैडल अनियंत्रित हो गया था. हॉट मेटल की चपेट में आने से तीन मजदूर जख्मी हुए थे. मंगलवार को ठेका कंपनी सहावीर कंस्ट्रक्शन के मृत मजदूर की पत्नी आशा मोहली को जॉब ऑफर लेटर दिया गया. इधर, प्रबंधन ने कहा है कि बेहतर इलाज के प्रयास के बावजूद कामगार के निधन से बोकारो इस्पात समूह शोकाकुल है. पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola