Bokaro News : शिशु के जन्म पर माता-पिता को उपहार में दिया जायेगा पौधा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : शिशु के जन्म पर माता-पिता को उपहार में दिया जायेगा पौधा

Bokaro News : सेक्टर पांच स्थित आशा लता केंद्र के सभागार में मैत्री, अस्तित्व का संरक्षण की शुरुआत व नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों और समाज सेवियों का सम्मान समारोह का किया गया आयोजन.

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर पांच स्थित आशा लता केंद्र के सभागार में सोमवार को मैत्री, अस्तित्व का संरक्षण की शुरुआत व नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों और समाज सेवियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयोजन भारतीय प्रसूति व स्त्री रोग सोसाइटी संघ, आइएमए मिशन पिंक हेल्थ, आशा लता दिव्यांग विकास केंद्र व निरोग ज्ञान की ओर से किया गया था. अध्यक्षता निरोग ज्ञान के अध्यक्ष व वरीय चिकित्सक डाॅ टीएम सिंह ने किया. निरोग ज्ञान के सचिव नीरज कुमार ने मैत्री के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि बोकारो शहर के सभी अस्पतालों से संपर्क कर नवजात शिशु के जन्म के समय माता-पिता को एक पौधा उपलब्ध कराएंगे, ताकि जैसे-जैसे पौधा और बच्चा बड़ा होगा, पर्यावरण का संरक्षण भी होगा. साथ ही बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आयेगी. डाॅ सिंह ने पौधे का नामकरण उस शिशु के नाम पर रखने का सुझाव दिया जिससे शिशु का पौधे के साथ संबंध और प्रगाढ़ हो.

अभियान में सम्मिलित होने का आह्वान

वहीं शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ मीता सिन्हा ने सभी प्रसूति केंद्र एवं अस्पतालों को इस अभियान में सम्मिलित होने का आह्वान किया. आशा लता केंद्र के अध्यक्ष भवानी शंकर जायसवाल ने पौधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ बीके पंकज ने कहा कि इस वैज्ञानिक युग में भी पौधे को प्रकृति संरक्षण का सबसे अहम आधार माना गया है.

चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

बीजीएच के पूर्व निदेशक डाॅ एके सिंह, डाॅ केएन ठाकुर, डाॅ अनुप्रिया, डाॅ अंजू परेरा, डाॅ एन डी कच्छप, डाॅ एसपी चौधरी, डाॅ अलका तिवारी, डाॅ ललित किशोर को सम्मानित किया गया व उनके बोकारो को स्वस्थ रखने में योगदान की सराहना की गयी. संचालन निदेशक दीक्षा-स्वावलंबन केंद्र निदेशक उमेश प्रसाद, सामजसेवी सुखदेव प्रसाद, गोपाल कृष्ण उपाध्याय ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ पीएल बर्णवाल ने किया. मौके पर दीनदयाल शर्मा, हरि ओम, पर्यावरणविद देवनारायण सुधांशु, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola