Bokaro News : जनता दरबार में 52 मामलों की हुई सुनवाई
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 07 Oct 2025 8:19 PM
विज्ञापन
Bokaro News : उपायुक्त ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 52 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं-शिकायतों पर सुनवाई की, कई मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन किया.
विज्ञापन
बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 52 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं-शिकायतों पर सुनवाई की. साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. इसके अलावा कई मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन किया.
भूमि अतिक्रमण, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य मामले पहुंचे
जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, कब्जा, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व संबंधित विवाद, अनुमंडल कार्यालय चास-बेरमो, अंचल कार्यालय चास-नावाडीह, बीएसएल, जिला समाज कल्याण विभाग, वन प्रमंडल, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियुष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.प्रखंडों में भी हुआ आयोजन
उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा किया गया. स्थानीय स्तर पर निष्पादित होने वाले मामलों का निष्पादन मौके पर किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










