Bokaro News : बीएसएल से अक्टूबर में 24 कर्मी होंगे रिटायर

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 09 Oct 2025 10:55 PM

विज्ञापन

Bokaro News : एक नये सफर की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन, सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की दी गयी जानकारी.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) से अक्तूबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले 24 कर्मियों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में एक नए सफर की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के आरंभ में वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन – अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने नयी मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया. उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अनुपम सी ने उपस्थित समूह को वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी. नगर प्रशासन विभाग के कनीय प्रबंधक प्रणव कुमार विद्रोही ने आवास प्रतिधारण नीति के बारे में जानकारी साझा की. डॉ जया लक्ष्मी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) ने इस्पात कर्मियों को सेवानिवृत्ति बाद स्वास्थ्य प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में बताया. एक्सिस बैंक लिमिटेड, बोकारो क्लस्टर कार्यालय के वाइस प्रेसिडेंट सतीश कुमार व मुकेश कुमार एंड टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए धन निवेश के विकल्पों व बैंकिंग सुविधाओं के बारे में सुझाव दिए. प्रेम लाल महतो, सहायक शाखा प्रबंधक (कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने एनपीएस एग्जिट प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की. अनीता झा (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया. कार्यक्रम का समापन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola