Bokaro News : मेयर के लिए 20 व पार्षद के लिए 65 अभ्यर्थियों ने खरीदा पर्चा
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चास नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी, वार्ड 22 से संगीता कुमारी ने दो सेट में किया नामांकन.
विज्ञापन
चास, चास नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू हो गयी है. शुक्रवार को मेयर पद के लिए 20 व पार्षद के लिए 65 अभ्यर्थियों ने चास अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र खरीदा. पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 22 से संगीता कुमारी ने दो सेट में किया नामांकन किया. दूसरे दिन किसी मेयर प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया.
बता दें कि दो दिनों में मेयर पद के लिए कुल 36 व पार्षद के लिए 180 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया है. चार फरवरी तक नामांकन करा सकते हैं. चास नगर निगम में 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी. नामांकन तिथि के दूसरे दिन से अनुमंडल कार्यालय में हलचल बढ़ने लगी है. नामांकन पत्र खरीदने वालों में विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले और पूर्व प्रत्याशी के साथ पूर्व में जीते हुए वार्ड पार्षद भी शामिल है.इन्होंने खरीदा मेयर पद के लिए नामांकन पत्र
विकास कुमार, राजकिशोर गोप, अविनाश कुमार, गोपाल मुरारका, अरबिंद कुमार राय, मो इमरान, मो इश्तियाक अहमद, विनोद मंडल, भोलू पासवान, मो सुल्तान, जवाहर प्रसाद, साधु शरण गोप, उमेश प्रसाद गुप्ता, जमील अख्तर, रीतू रानी सिंह, मो रफीक अंसारी, परिंदा सिंह, मो फेज अंसारी, कुसुम भारती व अब्दुल वाहिद खान.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










