Bokaro News: झारखंड-बिहार के 64 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखायेंगे दमखम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2024 11:15 PM
Bokaro News: डीपीएस बोकारो में चार दिवसीय सीबीएसइ क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता 24 सितंबर से, प्रतियोगिता अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्गों में होगी,121 टीमें ले रही हैं हिस्सा, तीन बास्केटबॉल कोर्ट में होंगे मैच
बोकारो, डीपीएस बोकारो की मेजबानी में चार दिवसीय सीबीएसइ क्लस्टर- 3 अंतर विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी. 27 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार के सीबीएसइ संबद्ध कुल 64 विद्यालयों से लगभग 1200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. डीपीएस बोकारो के प्राचार्य व प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ एएस गंगवार ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर यह जानकार दी. बताया कि क्लस्टर लेवल पर सफल होने वाली टीम सीबीएसइ नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेगी. बालिका वर्ग के लिए इंदौर (मध्य प्रदेश) में 9-13 व बालकों के लिए आगरा (उत्तर प्रदेश) में 14-20 अक्तूबर को राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता होगी. डॉ गंगवार ने बताया कि खिलाड़ियों के जत्थे का आना सोमवार सुबह से ही शुरू हो गया. तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन व झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह होंगे.
कुल खेले जायेंगे 116 मैच
डॉ. गंगवार ने बताया : प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्गों में हो रही है. कुल 121 टीमें हिस्सा ले रही हैं. अंडर- 14 आयु वर्ग के बालक वर्ग में 19, बालिकाओं में 14, अंडर- 17 आयु वर्ग के बालक वर्ग में 31, बालिका वर्ग में 16 व अंडर- 19 बालक वर्ग में 24 एवं बालिकाओं में 17 टीमें भाग लेंगी. विद्यालय स्थित कुल तीन बास्केटबॉल कोर्ट में रोजाना 25-30 व पूरी प्रतियोगिता के दौरान 116 मैच होंगे.
इन शहरों के खिलाड़ी पहुंचे
रांची, बोकारो, धनबाद, पटना, गोपालगंज, गया, मुजफ्फरपुर, जमशेदपुर, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, बक्सर, सिवान, दरभंगा, लोहरदगा समेत झारखंड-बिहार से विभिन्न जिलों के सैकड़ों प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होंगे. प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष-विद्यालय के उप प्राचार्य अंजनी भूषण, उप प्राचार्या मनीषा शर्मा व शालिनी शर्मा तथा आयोजन सचिव व डीपीएस बोकारो के वरिष्ठ क्रीड़ा शिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










