Bokaro News : बोकारो जिला सीनियर क्रिकेट टीम घोषित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो जिला सीनियर क्रिकेट टीम घोषित

Bokaro News : जेएससीए अंतर जिला सीनियर एच पी बोधन वाला ट्रॉफी के लिए बोकारो जिला टीम की घोषणा कर दी गयी है.

विज्ञापन

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला सीनियर एच पी बोधन वाला ट्रॉफी में भाग लेने वाली बोकारो जिला सीनियर क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है. जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश रंजन ने बताया कि बोकारो की टीम अपना पहला मैच 25 मार्च को जेएससीए स्टेडियम ओवल ग्राउंड में देवघर के खिलाफ खेलेगी. टीम में कुमार देवव्रत (कप्तान), साहिल राज (उप कप्तान), सुमित कुमार (विकेट कीपर), सत्या सेतु, आर्यमन सेन, अतुल सिंह सुरवार, अभिनव शरण( विकेट कीपर), आदित्य कुमार सिंह, रवि यादव, बाल कृष्णा, विकास कुमार, अभिषेक यादव, यश पी भगत, अशोक कुमार सिंह, अमित कुमार कुशवाहा व आयुष भारद्वाज (सब्जेक्ट टू फिटनेस) शामिल हैं.

बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय टीमें गठित

26वीं जूनियर अंडर-18 झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) के लिए जिला स्तरीय टीमों का गठन किया गया. इसके लिए बोकारो डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से रविवार को बोकारो पब्लिक स्कूल सेक्टर 3 में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम में उनका चयन किया गया. संघ के अध्यक्ष सतेंद्र नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल्मीकि पाठक, सचिव कन्हैया प्रसाद, तकनीकी चेयरमैन अमित कुमार, कोषाध्यक्ष किंकर कृष्णा, आकाश, निशांत, जेके सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 29 मार्च से एक अप्रैल तक साहिबगंज में आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola