सीसीएल अधिकारी ने श्रमिक नेताओं पर लगाया गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

गांधीनगर : आरसीएमएस नेता सुबोध सिंह पवार और वीरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ बोकारो कोलियरी के पीओ राजीव कुमार सिंह ने गाली गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए गांधीनगर थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा कि प्रत्येक दिनों की तरह शनिवार को वह डीडी माइंस व्यू प्वाइंट स्थित छोटे […]

विज्ञापन

गांधीनगर : आरसीएमएस नेता सुबोध सिंह पवार और वीरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ बोकारो कोलियरी के पीओ राजीव कुमार सिंह ने गाली गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए गांधीनगर थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा कि प्रत्येक दिनों की तरह शनिवार को वह डीडी माइंस व्यू प्वाइंट स्थित छोटे से कमरे में बैठ कर विभागीय कार्य कर रहे थे. इसी दौरान दोनों यूनियन नेता आये. उनके पीछे-पीछे साथ आया एक युवक राजा भी कमरे के अंदर आया तो मैंने उससे कहा कि तुम कमरे से बाहर जाओ.

अभी सोशल डिस्टेंस का पालन करना है. कमरा छोटा है. इसी बात को लेकर सुबोध सिंह पवार ने मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे और मुझे देख लेने की धमकी दी. इधर, श्री पवार का कहना है कि एक क्वार्टर को लेकर विवाद चल रहा था. इसी को लेकर पीओ से मिलने गये थे. जैसे ही हम लोग व्यू प्वाइंट स्थित कमरे में घुसे तो पीओ अचानक बिफर पड़े. उनका रवैया अभद्र तथा नकारात्मक था. इसके पहले भी वे कई लोग से उलझ चुके हैं. मजदूरों के साथ भी इनका रवैया सही नहीं रहता है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola