Bokaro News : इस माह सेवानिवृत्त होंगे 40 बीएसएल कर्मी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : इस माह सेवानिवृत्त होंगे 40 बीएसएल कर्मी

Bokaro News : मार्च 2026 में 40 बीएसएल कर्मी सेवानिवृत्त होंगे.

विज्ञापन

मार्च 2026 में 40 बीएसएल कर्मी सेवानिवृत्त होंगे. इनके लिए प्रबंधन की ओर से सोमवार को “एक नये सफर की शुरुआत ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने सेवानिवृत्ति की प्रक्रियाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की. वरीय प्रबंधक (वित्त एवं लेखा-वेतन खाता) विनीता ने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली विभिन्न निधियों व उनके भुगतान की प्रक्रिया के बारे में बताया.

इन बिंदुओं पर भी दी गयी जानकारी

वित्तीय जागरूकता सत्र में बैंक ऑफ इंडिया, आइटीआइ शाखा, चास के प्रबंधक प्रमोद कुमार व उनकी टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध निवेश योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन के विकल्पों पर चर्चा की. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ जया लक्ष्मी ने स्वास्थ्य प्रबंधन व स्वस्थ जीवनशैली पर सुझाव दिये. नगर प्रशासन विभाग से कनीय प्रबंधक प्रणव कुमार विद्रोही ने आवास प्रतिधारण नीति और नगर प्रशासन से संबंधित अन्य गतिविधियों की जानकारी साझा की. एनपीएस से बाहर निकलने की प्रक्रिया पर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के की-अकाउंट मैनेजर राजीव कुमार ने प्रकाश डाला. योग गुरु केबी मिश्रा ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया और इसकी महत्ता से अवगत कराया. मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ की वरीय मास्टर अनीता झा ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया. कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने किया.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola